फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले निक ने गैस सिलेंडर तक ढोए, कपिल के शो में प्रियंका चोपड़ा ने सुनाए ये रोचक किस्से

Sat, 05 Oct 2019 02:05 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kapil Sharma, Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : twitter
बॉलीवुड की देसी गर्ल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) के प्रमोशन में जुटी हैं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचीं। इस शो के दौरान प्रियंका ने अपनी शादी को लेकर ऐसी बातें बताईं जिससे जानने के लिए हर कोई उत्सुक था। प्रियंका ने कपिल को बताया कि निक ने शादी में कई काम किए यहां तक कि सिलेंडर भी खुद लाए। 
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas) की शादी बीते साल दिसंबर में हुई थी। इन दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन में शाही शादी की थी। प्रियंका ने शादी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से कपिल के शो के दौरान बताए। प्रियंका ने कहा- 'शादी के कुछ दिन पहले तक मैं 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में व्यस्त थीं। निक का परिवार शादी की तैयारी के लिए 10 दिन पहले ही जोधपुर पहुंच गया था। शादी की तैयारियों में निक के परिवार ने बहुत मदद की थी।'
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका ने आगे कहा- 'यहां तक कि निक ने खुद गैस सिलेंडर लाने तक का काम किया।' इस बातचीत के दौरान प्रियंका ने जयमाल के रोचक किस्से के बारे में भी खुलासा किया। प्रियंका ने कहा- 'जब जयमाल के वक्त मेरे भाई ने स्टेज पर मुझे उठाया तो जोनस के परिवार को लगा कि झगड़ा हो गया। उन्हें लगा कि कुछ करना चाहिए। तुरंत उन्होंने निक को उठाया और आगे की ओर धकेलने लगे।' 

4 of 5
Priyanka Chopra and Farhan Akhtar - फोटो : social media
शो के दौरान कपिल ने प्रियंका से निक को लेकर कई सवाल पूछे। कपिल कहते हैं, 'हर दामाद की तरह निक भी आपकी मां यानी अपनी सास के पैर छूते हैं या किस करते हैं।' इस पर सभी जोर से हंस पड़ते हैं। फिर प्रियंका जवाब में कहती हैं, 'दोनों के बीच में। बेचारा गले लगाता है मम्मी को।' प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ऑडियंस में बैठ कपिल का शो एन्जॉय कर रही थीं । मधु चोपड़ा भी प्रियंका के जवाब से सहमत होती हैं और हंसने लगती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Farhan, Shonali and Priyanka - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा का यह एपिसोड अभी तक टेलीकास्ट नहीं हुआ है। 5 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा। कपिल के शो से पहले प्रियंका चोपड़ा कई शोज में फिल्म का प्रमोशन करते नजर आईं। इस रियलिटी शोज में 'डांस इंडिया डांस', 'डांस दीवाने 2' शामिल है। 'द स्काई इज पिंक' फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम हैं। 

यह भी पढ़ें:- Bigg Boss 13: रश्मि और आरती पर शेफाली बग्गा ने किए भद्दे कमेंट्स, सलमान की एक्ट्रेस ने लगा दी क्लास
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें