फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी का कोरोना टेस्ट निगेटिव, अभिनेत्री ने कहा- 'हमने खुद को क्वारंटीन कर लिया जिससे...'

Thu, 10 Sep 2020 03:52 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रिंस नरूला, युविका चौधरी - फोटो : instagram/princenarula
टीवी के मशहूर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी का कोविड 19 टेस्ट निगेटिव आया है। हाल ही में प्रिंस और युविका चंडीगढ़ से मुंबई वापस लौटे हैं। उनके मुंबई पहुंचने के बाद से ये अफवाह फैली कि वो कोरोना से संक्रमित हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रिंस नरूला, युविका चौधरी - फोटो : instagram/princenarula
प्रिंस और युविका ने एहतियात के तौर पर अपना कोरोना टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। युविका ने बताया है कि हमने वापस लौटने के बाद खुद को होम क्वारंटीन कर लिया। इसलिए लोगों को लगा कि हम कोरोना संक्रमित हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रिंस नरूला, युविका चौधरी - फोटो : instagram/princenarula
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंडीगढ़ से मुंबई लौटते वक्त कपल ने सभी सावधानियां बरती थीं। युविका आगे कहती हैं कि हमने जानबूझकर खुद को घर में क्वारंटीन कर लिया। बीते मंगलवार को हमने अपना कोरोना टेस्ट कराया जो सौभाग्य से निगेटिव रहा। 

4 of 5
प्रिंस नरूला, युविका चौधरी - फोटो : instagram/princenarula
गौरतलब है कि प्रिंस ने हाल ही में अपनी शादी का एक वीडियो साझा किया था जिसमें वो युविका को टैग करते हुए लिखते हैं कि 'चल दोबारा शादी करते हैं। दो साल होने वाले हैं हमारी शादी को पर तुम आज भी मुझे मेरी गर्लफ्रेंड लगती हो। क्या करूं मैं?'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रिंस नरूला, युविका चौधरी - फोटो : instagram/princenarula
बता दें कि प्रिंस और युविका की शादी 12 अक्टूबर 2018 को हुई थी। इन दोनों की शादी में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत की मशहूर हस्तियां पहुंची थीं। इनकी लव स्टोरी बिग बॉस से शुरू हुई थी। प्रिंस बिग बॉस के विजेता रहे थे। शादी के बाद ये दोनों 'नच बलिए सीजन 9' में भी नजर आए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें