फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्युषा बनर्जी: 'मेरी बेटी का केस बस गॉसिप बनकर रह गया है', 'आनंदी' के पिता का छलका दर्द

Fri, 30 Jul 2021 08:24 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
धारावाहिक 'बालिका वधू' में आनंदी बनकर प्रत्युषा बनर्जी ने घर घर में एक अलग ही पहचान हासिल कर ली थी। साल 2016 में उनके निधन से उनके सह कलाकारों से लेकर दर्शकों तक को बड़ा झटका लगा था। प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee) की मौत आज भी एक अनसुलझी गुत्थी की तरह है। प्रत्युषा की मौत को पांच साल साल से ज्यादा हो गए हैं लेकिन उनके माता पिता आज भी यह मानने को तैयार नहीं हैं कि उनकी बेटी ने खुदखुशी की है। उन्हें आज भी लगता है कि उनकी बेटी का मर्डर हुआ है।

मां-बाप के लिए अपने बच्चों से बढ़कर शायद ही कुछ और होता हो। प्रत्युषा बनर्जी भी अपने पापा शंकर बनर्जी और मां सोमा बनर्जी की लाड़ली थीं। अपने सपनों को साकार करने जमशेदपुर से मुंबई आईं लेकिन उड़ान भरने से पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रत्युषा की मौत के बाद कई बातें सामने आईं। बीते दिनों ही विकास गुप्ता ने प्रत्युषा को डेट करने की बात कही थी। विकास ने कहा था कि जब प्रत्युषा को पता चला कि वह बाइसेक्शुअल हैं तो उन्होंने उनसे दूरी बना ली। जिसपर उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह का कहना था कि यह मात्र एक पब्लिसिटी स्टंट है। अब एक इंटरव्यू के दौरान प्रत्युषा के पिता शंकर बनर्जी ने भी कई बातें कही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राहुल राज, प्रत्युषा बनर्जी और विकास गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू में प्रत्युषा के पिताजी ने कहा, 'जब मेरी बेटी से जुड़ी खबरें चल रही थी तो मुझे कई कॉल्स आए थे तब मुझे अंदाजा तो हो गया था कि कुछ बकवास ही होगा इसलिए मैंने वो न्यूज अभी तक खोलकर ही नहीं देखी है। एक बाप के लिए अपनी मरी हुई बेटी के लिए ये सब पढ़ना ठीक नहीं होता है। मैं इस पर अपनी कोई टिप्पणी नहीं देना चाहता हूं। विकास गुप्ता ने अब तक जो कुछ भी कहा है मेरी समझ से बाहर है। इन सब बातों को मैं तूल नहीं देना चाहता हूं। मैं जानता था कि मेरी बेटी का केस महज एक गॉसिप की तरह बनकर रह जाएगा।' 
विज्ञापन

3 of 5
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
शंकर बनर्जी आगे कहते हैं, 'बहुत बुरा लगता है जब मैं कानून व्यवस्था की लापरवाही देखता हूं लेकिन हम दोनों तो बस इन्हीं के भरोसे बैठे हैं। मेरी बेटी का गुनाहगार आराम से बैठा अपनी जिंदगी गुजार रहा है और यहां हम तिल-तिल उसकी याद में मर रहे हैं। भगवान किसी को भी इतनी तकलीफ ना दें।'

4 of 5
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
बातों-बातों में शंकर ने यह भी बताया कि प्रत्युषा के जाने के बाद उनका परिवार टूटकर बिखर गया है। ऐसा लगता है मानो बेटी की मौत के बाद कोई बड़ा तूफान आया हो और सबकुछ लेकर चला गया हो। उन्होंने कहा कि केस लड़ते-लड़ते वो अपना सबकुछ गंवा बैठे हैं। उनके पास अब एक रुपया भी नहीं बचा है। उन्होंने कहा फिर भी मैं प्रत्युषा के हक के लिए मरते दम तक लड़ूंगा। प्रत्युषा की जीत ही हमारी आखिरी उम्मीद है। मुझे यकीन है कि हम एक दिन जरूर जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल राज और प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा बनर्जी अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में बताया गया कि मौत दम घुटने से हुई है। इस मामले में प्रत्युषा के परिवार ने उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे। बाद में राहुल राज सिंह को बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी और उन्होंने एक्ट्रेस सलोनी शर्मा से शादी कर ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें