शब्बीर अहलुवालिया
- फोटो : Social Media
शब्बीर ने छोटे पर्दे से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, हालांकि उनके जीवन में टर्निंग प्वाइंट साल 2003 में आया, जब उन्होंने शो कहीं तो होगा में ऋषि गरेवाल का किरदार निभाया था। शो में उन्होंने विलेन की भूमिका निभा कर लोगों के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की थी। अपने किरदार के लिए उन्हें इंडियन टेली अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल के खिताब से भी नवाजा गया था। इसके बाद शब्बीर क्या हादसा क्या हकीकत, काव्यांजलि, कसम से, कसौटी जिंदगी की, कयामत जैसे टीवी शोज में अपने अभिनय से लोगों के बीच लोकप्रिय हो गए।