फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratyusha Banerjee: विकास गुप्ता संग सीक्रेट रिलेशनशिप में थीं प्रत्युषा! छह साल के करियर में किया शानदार काम

Wed, 10 Aug 2022 10:23 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विकास गुप्ता, प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
पॉपुलर टीवी सीरियल 'बालिका वधू' से घर-घर में पहचान बनाने वाली प्रत्युषा बनर्जी की 10 अगस्त को बर्थ एनिवर्सरी है। अगर आज प्रत्युषा बनर्जी हम लोगों के बीच होतीं तो वह अपना 30वां जन्मदिन मना रही होतीं। लेकिन अभिनेत्री ने महज 24 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहकर हर किसी को हैरान कर दिया था। 10 अगस्त 1991 को झारखंड के जमशेदपुर में प्रत्युषा बनर्जी का जन्म शंकर बनर्जी और सौम्या बनर्जी के घर में हुआ था। बेशक इस इंडस्ट्री में फैंस दिवंगत अभिनेत्री को आनंदी के नाम से जानते हैं लेकिन उन्होंने अपने छोटे से करियर में कई शानदार टीवी सीरियल और रियलिटी शोज करके अपनी एक खास पहचान बनाई थी। 
विज्ञापन

2 of 4
प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
महज छह साल के करियर में किया शानदार काम
प्रत्युषा बनर्जी हमेशा से एक अभिनेत्री बनना चाहती थीं और अपने इस सपने को पूरा करने के लिए अभिनेत्री ने साल 2010 में जमशेदपुर को छोड़कर मायानगरी मुंबई को ओर अपने कदम बढ़ा लिए थे। यहां पर अभिनेत्री अपनी किस्मत आजमाने आई थीं और वह सफल भी रहीं। मुंबई आने के बाद प्रत्युषा बनर्जी ने 2010 में ही टेलीविजन शो 'रक्त संबंध' से अपना डेब्यू किया। इसके बाद वह 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भी नजर आईं। लेकिन उन्हें असली पहचान 'बालिका वधु' से मिली थी। आनंदी के रूप में अभिनेत्री को खूब प्यार मिला था। वह 'बिग बॉस', 'प्यार तूने क्या किया', 'सावधान इंडिया', 'स्वरागिनी', जैसे धारिवाहिकों में भी शानदार काम करती दिखी थीं। प्रत्युषा ने अपने छोटे से करियर में अच्छा खासा काम किया था।
विज्ञापन

3 of 4
राहुल राज और प्रत्युषा बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
निजी जिंदगी में रही उथल-पुथल
हालांकि, प्रत्युषा बनर्जी की निजी जिंदगी उनके करियर की तरह शानदार नहीं थी। मुंबई आने के बाद प्रत्युषा बनर्जी को व्यापारी मकरंद मल्होत्रा का साथ मिला। दोनों एक साथ रिलेशनशिप में थे। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 2015 में प्रत्युषा बनर्जी अभिनेता और निर्माता राहुल राज सिंह के साथ रिश्ते में आईं। प्रत्युषा राहुल से बहुत प्यार करती थीं। दोनों को एक साथ रियलिटी शो 'पावर कपल' में भी देखा गया था। इतना ही नहीं, प्रत्युषा राहुल से शादी भी करना चाहती थीं। हालांकि, जब प्रत्युषा ने आत्महत्या की तब अभिनेत्री के माता-पिता ने राहुल पर ही प्रत्युषा को अत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन

4 of 4
राहुल राज, प्रत्युषा बनर्जी और विकास गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
विकास गुप्ता संग भी रहा रिश्ता
प्रत्युषा बनर्जी का रिश्ता टीवी पर्सनैलिटी विकास गुप्ता के साथ भी रहा था, जिन्होंने साल 2020 में बायसेक्सुअल होने का खुलासा करके इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया था। हालांकि, जब प्रत्युषा और विकास के रिश्ते की रिपोर्ट्स सामने आई थीं तो लोगों ने इसे सिर्फ अफवाह समझी थी लेकिन साल 2021 में विकास ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने प्रत्युषा संग रिश्ते की बात कबूल की थी। विकास गुप्ता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जिन भी लड़कियों के साथ उनका रिलेशन रहा है उसमें एक प्रत्युषा बनर्जी भी है। हालांकि, कुछ ही समय में उनका ब्रेकअप हो गया था क्योंकि कई लोगों ने प्रत्युषा को विकास के लिए भड़का दिया था।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें