फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos Of The Day: मोनालिसा का स्टाइलिश अंदाज और नोरा ने साड़ी पहन धड़काया दिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

Wed, 14 Sep 2022 08:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
मोनालिसा, नोरा फतेही - फोटो : Social Media
सिनेमा जगत में आए दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। बॉलीवुड सितारों की फैन फॉलोइंग भी लाखों-करोड़ों में होती है और यही फैंस अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस से जुड़े रहते हैं और रोजाना अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। आज भी कई सितारों ने अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा की हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए आपको आज का सेलिब्रिटी अपडेट बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
मोनालिसा - फोटो : Social Media
मोनालिसा
भोजपूरी क्वीन मोनालिसा के लुक्स की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। बढ़ती उम्र के बाद भी वह अपने फैंस का दिल धड़काने में कामयाब हो रही हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस और हॉट तस्वीरें साझा करती रहती हैं, जिन्हें देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल हो जाता है। आज भी मोनालिसा ने जीन्स, वाइट टी-शर्ट और पर्पल जैकेट पहने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें हमेशा की तरह अभिनेत्री खूबसूरत लग रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
शमा सिकंदर - फोटो : Social Media
शमा सिकंदर
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपना नाम चला चुकीं अभिनेत्री शमा सिकंदर ग्लैमर के मामले में किसी को टक्कर दे सकती हैं। शमा की खूबसूरती देख उनके फैंस उन पर जान छिड़कने को तैयार रहते हैं। आए दिन अपनी हॉट तस्वीरें साझा करने वाली शमा ने आज भी कुछ ऐसा ही किया है। सामने आई तस्वीरों में वह एक कार में बैठी नजर आ रही हैं। लाल कोट पैंट ब्लैक शर्ट और गॉगल्स लगाए शमा का यह स्टाइलिश अंदाज सभी को भा रहा है। 

4 of 11
मौनी रॉय - फोटो : Social Media
मौनी रॉय
टीवी की दुनिया में कईं बेहतरीन रोल कर अब बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वाली मौनी रॉय अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज मौनी ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की बीटीएस फोटोज साझा की हैं, जिनमें वह कड़ाके की ठंड में मनाली में शूट करती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
अनुष्का सेन - फोटो : Social Media
अनुष्का सेन
अनुष्का सेन भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इसी से वह अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपने चश्मा लगाए स्टाइल में पोज देती नजर आ रही हैं। अनुष्का इनमें ब्लैक कलर की टी-शर्ट, जैकेट और डेनिम में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ग्रीन कलर का स्लिंग बैग भी लिया हुआ है।
विज्ञापन

6 of 11
अवनीत कौर - फोटो : Social Media
अवनीत कौर
सोशल मीडिया सेंसेशन अवनीत कौर अपने बोल्ड लुक्स के लिए मशहूर हैं। अभिनेत्री खूबसूरती के मामले में भी किसी से पीछे नहीं हैं। छोटी सी उम्र में वह अपने लुक्स और फैशन सेंस से बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ देती हैं। आज भी अभिनेत्री ने स्टाइलिश लुक में अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह ऑल ब्लैक आउटफिट पहने गॉगल्स लगाए दिख रही हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
मृणाल ठाकुर - फोटो : Social Media
मृणाल ठाकुर
पिछले दिनों अपनी फिल्म 'सीता रामम' की सक्कसेस को एंजॉय करने के बाद अब मृणाल विदेश में अपने किसी रिश्तेदार की शादी का मजा लेने पहुंच गई हैं। मृणाल ने शादी समाहरो की हल्दी सेरेमनी से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह पीले रंग का शरारा, क्रॉप टॉप और श्रग पहने दिखा रही हैं। हमेशा की तरह ही अभिनेत्री काफी खूबसूरत लग रही हैं। 

8 of 11
निक्की तंबोली - फोटो : Social Media
निक्की तंबोली
अपने बोल्ड लुक्स के लिए मशहूर निक्की तंबोली अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों से इंटरनेट का पारा भड़ाती रहती हैं। आज भी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी एर वीडियो साझा की है, जिसमें वह पर्पल कलर की को-ऑर्ड पहने कैट वॉक करती नजर आ रही हैं। वीडियो में निक्की की अदाएं देख कोई भी उनका दीवाना हो जाएगा।

9 of 11
नोरा फतेही - फोटो : Social Media
नोरा फतेही
अपने बोल्ड लुक्स के लिए मशहूर नोरा फतेही ने आज ट्रेडिशनल लुक में अपनी तस्वीरें साझा की हैं। शेयर की गई तस्वीरों में नोरा ऑरेंज कलर की साड़ी में किसी देसी सुंदरी जैसी लग रही हैं। उनका यह ट्रेडिशनल अंदाज सभी को भा रहा है। 

10 of 11
विक्की कौशल - फोटो : Social Media
विक्की कौशल
इंडस्ट्री के बेहतरीन कलाकारों में गिने जाने वाले विक्की कौशल अपने काम को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। विक्की के फैंस उनके लुक्स से लेकर उनकी फिल्मों की तारीफ करते नहीं थकते हैं। लोगों को उनकी एक्टिंग बहुत पसंद आती है और फिल्म मनमर्जियां में भी उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई थी। विक्की कौशल ने आज इसी फिल्म के सेट से अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए मनमरजियां के चार साल पूरे होने का जश्न मनाया। 
विज्ञापन

11 of 11
तमन्ना भाटिया - फोटो : Social Media
तमन्ना भाटिया
साउथ की प्रसिद्ध अभिनेत्री तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी फिल्म 'बबली बाउंसर' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रही हैं। इसी दौरान की तमन्ना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में तमन्ना सलवार और चेक शर्ट पहने बुलट पर बैठे पोज दे रही हैं। उनके पीछे एक क्रू मेंबर भी बैठा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें