हल्दी, संगीत, शादी और शादी से जुड़े तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम। दूल्हा- दुल्हन के पास सांस लेने तक की फुरसत नही होती हैं इस दिन। लेकिन क्या आप ने सुना कि शादी के ही दिन किसी दूल्हा-दुल्हन की बरात में 200 जानवरों की आवभगत हुई हो। दावत 100 अनाथ बच्चों संग हुई और साथ ही आने वाले मेहमान की ऑक्सीजन का इंतजाम करने के लिए सौ पेड़ भी लगाए गए हों। और, ये काम वही कर सकता है जिसका कुदरत से करीब का नाता रहा हो। मिट्टी के अखाड़ों को अपने पसीने से सींचते रहे रेसलर संग्राम सिंह ने अपनी शादी की शुरुआत कुछ इसी ढंग से की है।