फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्टलेस होकर टीवी के इस अभिनेता ने सुपरहिट गाने पर किया ऐसा डांस, देखते रह जाएंगे अक्षय-जॉन

Sun, 22 Sep 2019 05:09 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Parth Samthaan - फोटो : instagram
'कसौटी जिंदगी के 2' में अनुराग बसु का किरदार निभाने वाले पार्थ सामथान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पार्थ बॉलीवुड के सुपरहिट गाने पर शर्ट उतारकर डांस करते हुए दिखाई दिए। पार्थ का यह वीडियो उनके प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो में पार्थ को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह डांस में पूरे तरह खोए हुए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Parth Samthaan - फोटो : instagram
इस वीडियो को पार्थ सामथान के फैन अकाउंट से इंस्टाग्राम पर साझा किया गया है। इस वीडियो में पार्थ शर्टलेस नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में पार्थ अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की फिल्म 'देसी बॉयज' के टाइटल ट्रैक गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Parth Samthaan - फोटो : twitter
'कसौटी जिंदगी के 2' सीरियल में प्रेरणा का किरदार निभाने वाली एरिका के साथ पार्थ के अफेयर की खबरें आई थीं। हालांकि दोनों ने इन खबरों पर कभी भी कोई बयान नहीं दिया। इस बीच ऐसी खबरें आईं कि एरिका इन दिनों विकास गुप्ता को डेट कर रही हैं। हालांकि इन खबरों पर विकास गुप्ता ने बयान भी दिया। 

4 of 5
vikas gupta - फोटो : file photo
टेली चक्कर वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान विकास गुप्ता ने इन खबरों को झूठा बताया। विकास ने कहा कि यह गलत खबर है मैं एरिका को डेट नहीं कर रहा। आपको बता दें, 'कसौटी जिंदगी के 2' में प्रेरणा, अनुराग और मिस्टर बजाज के इर्द गिर्द कहानी घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Parth Samthaan - फोटो : instagram
सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुराग को होश आ गया है और उसने मिस्टर बजाज को जेल पहुंचा दिया है। वहीं दूसरी ओर सीरियल में दिखाया जा रहा है कि मिस्टर बजाज का झुकाव प्रेरणा की तरफ बढ़ रहा है। फिलहाल आने वाले एपिसोड में देखना दिलचस्प होगा कि सीरियल में बजाज, प्रेरणा और अनुराग की कहानी क्या मोड़ लेगी।

यह भी पढ़ें:- बेटे को लेकर इमोशनल हुईं एकता कपूर, बोलीं- 'उसे सबसे पहले बताऊंगी उसका कोई पिता नहीं'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें