फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल हो रहीं Bigg Boss 13 के सेट की फर्जी तस्वीरें, जानें कैसा है अंदर से इस बार घर

Sat, 21 Sep 2019 07:10 PM IST
anand anand मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
bigg boss 13 - फोटो : social media
रियलिटी शो 'बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)' को शुरू होने में अब बस एक सप्ताह ही शेष बचा है। बिग बॉस का 13वां सीजन 29 सितंबर से शुरू होने वाला है। ऐसे में इस शो के दर्शकों के लिए सलमान खान रोज कोई न कोई खुलासा कर सभी को हैरान करते दिख रहे हैं। इस बार शो में कई तरह के बदलाव भी किए गए हैं। यह बदलाव बिग बॉस घर की लोकेशन से लेकर घर के हुलिए तक के हैं। इसीलिए आज अमर उजाला को बिग बॉस के घर के एक खास वाक थ्रू के लिए बुलाया गया। 
विज्ञापन

2 of 4
Salman Khan Bigg Boss - फोटो : file photo
बिग बॉस के घर में जाकर एक बात तो साफ हो गई की पिछले दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बिग बॉस  13 के घर की तस्वीरें फर्जी हैं। यह तस्वीरें पिछले किसी सीजन की प्रतीत होती हैं। शो के 13वें सीजन में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। पिछले सीजन तक बिग बॉस का घर खास तौर पर लोनावाला में बनाए गए सेट पर हुआ करता था, पर अब यह मुंबई में ही फिल्म सिटी में लगाए गए सेट पर होगा। 
विज्ञापन

3 of 4
bigg boss 12 - फोटो : voot
खास बात यह है कि इस बार शो की थीम फॉरेस्ट और हॉरर से जुड़ी है। इसी थीम के अनुसार पूरा घर सजाया गया है। बेडरूम से लेकर बाथरूम तक थीम का बहुत ध्यान रखा गया है। साथ ही साथ इस बार बिग बॉस के घर के अंदर लगे कैमरों की संख्या में भी बढ़ोत्री हो गई है, यानी बिग बॉस की आंखो से बचना अब और कठिन हो गया है। हालांकि हर बार की तरह एक ही चीज़ है जो नहीं बदली है और वह यह है की इस बार भी पिछले सात सालों की तरह सेट का निर्माण उमंग कुमार के निर्देशन में ही हो रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
Salman Khan station master look Bigg Boss 13 promo - फोटो : instagram
वहीं बात की जाए कंटेस्टेंट्स की तो सोशल मीडिया पर सामने आए प्रोमो के कारण अभी तक सिर्फ दो ही नाम कंफर्म हुए हैं। वह नाम हैं देवोलीना भट्टाचार्जी व सिद्धार्थ शुक्ला। इनके अलावा इस वक्त रश्मि देसाई, अरहान खान, दलजीत कौर, शिविन नारंग, विवियन डीसेना और आरती सिंह जैसे नाम भी ट्रेंड कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो रश्मि देसाई और उनके ब्वॉयफ्रेंड अरहान खान बिग बॉस के घर में ही अपनी शादी सम्पन्न करेंगे। 

पढ़ें : कपिल शर्मा के साथ मिलकर कुमार विश्वास ने उड़ाया केजरीवाल और 'आप' का मजाक, बोले- झाड़ू लगाकर आदमी...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें