छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार पारस कलनावत कुछ समय पहले सुर्खियों में छाए हुए थे। पारस को रातों रात अनुपमा शो से बाहर निकाल दिया गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने तेजी से रिएक्ट किया और अभिनेता के सपोर्ट में आ गए। शो में पारस के किरदार को काफी पसंद किया जाता था और ऐसे में अचानक उन्हें बाहर निकाल देने किसी को भी पच नहीं रहा था। लेकिन इसके बाद पारस झलक दिखला जा में नजर आए और अपने डांस मूव्स के सबका दिल जीत लिया। वहीं, अब पारस के फैंस के लिए एक गुडन्यूज है।