फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में हुई मुसद्दीलाल की वापसी, 'ऑफिस ऑफिस' के चक्कर लगाते आएंगे नजर

Sun, 12 Apr 2020 10:15 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
office-office - फोटो : Sony Sab
भारतीय सिनेमा के शानदार अभिनेता पंकज कपूर के आज से लगभग दो दशक पुराने टीवी शो 'ऑफिस ऑफिस' की एक बार फिर से टीवी पर वापसी हो रही है। यह शो अपने समय में भारत के दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार को व्यंग्यात्मकपूर्ण तरीके से परोसने के लिए बहुत लोकप्रिय हुआ था। अब कोरोना वायरस की महामारी के ऐसे समय में लोगों को जब हंसी के ठहाके लगाने की बहुत जरूरत है, ऐसे में ये शो फिर से टीवी पर लोगों का मनोरंजन करता हुआ नजर आएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
office-office - फोटो : Sony Sab
सरकारी दफ्तरों के भ्रष्ट माहौल को शानदार तरीके से लिखने का काम अश्विनी धीर ने किया है। अश्विनी धीर को सन ऑफ सरदार, अतिथि तुम कब जाओगे?, गेस्ट इन लंदन जैसी फिल्मों के निर्देशन और लेखन के लिए जाना जाता है। वहीं इस शो का निर्देशन राजीव मेहरा ने किया है। राजीव मेहरा की पहचान आज के समय में टीवी धारावाहिकों के निर्माता के रूप में की जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
office-office - फोटो : Sony Sab
इससे पहले वे हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान जैसे अभिनेताओं की चमत्कार, राम जाने जैसी फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं। पंकज कपूर ने इस धारावाहिक में एक रिटायर स्कूल मास्टर मुसद्दीलाल त्रिपाठी की भूमिका निभाई है। इस शो की कहानी बताती है कि मुसद्दीलाल अपना काम करवाने के लिए किस तरह सरकारी दफ्तरों में चक्कर लगाते हैं, और इसी बीच बहुत संघर्ष भी करना पड़ता है।

4 of 5
office-office - फोटो : Sony Sab
शो में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एक और कलाकार देवेन भोजनी इस शो के टीवी पर लौटने की खबर से बहुत खुश हैं। वे कहते हैं कि उन्हें यह जानकर बहुत अच्छा लग रहा है कि 'ऑफिस ऑफिस' फिर से प्रसारित हो रहा है। उन्होंने कहा, 'यह शो आज भी लोगों को अपने से जोड़ता है। आज भी दफ्तरों में लोग वैसे ही चक्कर लगाते हैं, जैसे इस शो में मुसद्दीलाल को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
office-office - फोटो : Sony Sab
उन्होंने कहा लॉकडाउन के इस समय में जब पूरी दुनिया तनाव, दर्द और उदासी से गुजर रही है, ऐसे समय में यह धारावाहिक लोगों का ध्यान इस महामारी से हटाने में मदद करेगा। मैं खुद इस शो को देखने के लिए बेहद उत्सुक हूं।' यह शो सोमवार से शुक्रवार श्याम छह बजे और रात साढ़े 10 बजे प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें