फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान से लेकर अंकिता लोखंडे तक, टीवी की ये 5 बहुएं जो एक ही सीरियल में आईं नजर

Fri, 20 Apr 2018 03:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
हिना खान
फिल्मों की तरह ही टीवी की दुनिया में भी काफी बदलाव आ चुका है और टीवी की दुनिया के रंग-ढंग भी काफी बदल चुके है। बात की जाए टीवी एक्ट्रेस की तो ऐसी कई एक्ट्रेस रहीं जिन्होंने अपने करियर में सिर्फ एक ही सीरियल की, लेकिन अपने किरदार में उन्होंने ऐसी जान भर दी थी कि हर कोई उनका दीवाना बन गया था। आइए नजर डालते है ऐसी ही 5 एक्ट्रेस पर...
विज्ञापन

2 of 6
अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे जी टीवी के मशहूर सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में मुख्य किरदार में नजर आई थीं। इस सीरियल में वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखीं। अंकिता ने इस सीरियल के बाद टीवी की दुनिया से किनारा ही कर लिया। वह बहुत जल्द कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
राधिका मदन
राधिका मदन सीरियल ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ में नजर आईं। इस सीरियल में राधिका के किरदार को लोगों ने खूब पसंद किया, लेकिन इस सीरियल के बाद राधिका किसी दूसरे सीरियल में नजर नहीं आईं। ऐसी भी खबरें थीं कि राधिका बहुत जल्द बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक विशाल भारद्वाज की नई फिल्म 'छुरियां' में नजर आएंगी।

4 of 6
Hina Khan
हिना खान स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अपने करियर की शुरुआत की थी। सीरियल में उन्होंने अक्षरा का किरदार निभाया जिससे वह घर-घर में लोकप्रिय हो गईं। हिना इसके बाद किसी भी सीरियल में नजर नहीं आईं हालांकि उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 8' और 'बिग बॉस 11' में जरूर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

5 of 6
aamna sharif
'कहीं तो होगा' सीरियल में आमना शरीफ और राजीव खंडेलवाल की केमेस्ट्री ने खूब धमाल मचाया था। इस सीरियल के बाद आमना भी किसी दूसरे सीरियल में बतौर लीड एक्ट्रेस नहीं नजर आईं। इसके बाद आमना ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया, लेकिन उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Deepika Singh
दीपिका सिंह स्टार प्लस के सीरियल 'दिया और बाती हम' में नजर आईं। इस सीरियल में दीपिका ने संध्या का किरदार निभाया था। इस सीरियल को लोगों ने इतना पसंद किया कि निर्माताओं ने इसके दूसरे पार्ट (तू सूरज मैं सांझ पियाजी) को भी बनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें