फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नागिन 3' शुरू होने से पहले जान लें क्या होगी कहानी, अक्षय कुमार की फिल्म से इंस्पायर है तीसरा सीजन

Fri, 20 Apr 2018 03:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नागिन 3
एकता कपूर का मच अवेटेड सीरियल 'नागिन-3' में करिश्मा तन्ना और अनीता हसनंदानी का लुक सामने आ चुका है। सीरियल के कलाकार आए दिन सेट से तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। सीरियल के पिछले दो सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया और टीआरपी लिस्ट में दोनों ही सीजन ने खूब धमाल मचाया। अब इसके तीसरे सीजन का इंतजार है। 
विज्ञापन

2 of 5
अनीता हसनंदानी
पिछले दिनों एकता ने सोशल मीडिया पर अनीता हसनंदानी और करिश्मा तन्ना के लुक का खुलासा किया था। बता दें कि इस सीरियल में सुरभि ज्योति मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इन दिनों मुंबई के लोनावला में इस सीरियल की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। सेट से तस्वीरों और वीडियो को देखकर हर कोई नागिन के तीसरे सीजन को देखने के लिए बेताब है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इसकी कहानी क्या होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
a
सीरियल से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस सीजन में सीरियल का प्लॉट अक्षय कुमार और सनी देओल की फिल्म 'जानी दुश्मन' से प्रेरित होकर बनाया गया है। इस सीरियल में रजत टोकस महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले है। रजत इस सीरियल में नागराज के रुप में नजर आएंगे।

4 of 5
Naagin 3
जानकारी के मुताबिक एक हादसे के दौरान करिश्मा तन्ना का किरदार अपने नागराज को खो बैठती हैं। वह अपने नागराज के हत्यारों से बदला लेने की आग में ऐसी तबाही मचाएंगी कि सब नष्ट हो जाएगा। फिल्म 'जानी दुश्मन' की कहानी भी कुछ ऐसी ही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Karishma Tanna
फिल्म में अरमान कोहली ने नागराज की भूमिका अदा की थी और नागराज अपने प्रेमिका मनीषा कोइराला की हत्या का बदला लेने की आग में तड़पता फिरता है। बता दें कि 2 जून को ' नागिन 3' लॉन्च होगा। अब देखना होगा कि नागिन के इस सीजन को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें