फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण, रावण और सीता के किरदार निभाकर ये एक्टर्स बने थे सांसद, अब जी रहे गुमनामी की जिंदगी

Tue, 30 Apr 2019 07:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
tv stars - फोटो : file photo
बॉलीवुड हो या फिर टेलीविजन कई सारे ऐसे स्टार्स ने जिन्होंने पर्दे पर कुछ ऐसे किरदार निभाए जो मानों लोगों के जहन में हमेशा के लिए अमर हो गए। फिर चाहे नितीश भारद्वाज द्वारा निभाया गया कृष्ण का किरदार हो या फिर रामायण में निभाया गया दीपिका का सीता का रोल। तो चलिए आज हम आपको टेलीविजन के उन तीन स्टार्स के बारे में बताते हैं जो राजनीति में आए सांसद बने और अब गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
arvind trivedi - फोटो : file photo
सबसे पहले बात करते हैं अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) की। अरविंद त्रिवेदी ने रामानंद सागर की रामायण में रावण का रोल निभाया था। इस रोल में उन्हें सफलता भी मिली। इसके बाद इन्होंने कई सारे टीवी सीरियल्स में काम किया जिसमें विक्रम और बेताल शामिल है। इसके साथ ही अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) ने गुजराती और हिंदी को मिलाकर करीब 250 फिल्मों में काम किया। 
विज्ञापन

3 of 6
arvind trivedi - फोटो : social media
अरविंद त्रिवेदी का रावण वाला किरदार लोगों के जहन में उतर गया। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि अरविंद त्रिवेदी ने राजनीति में भी अपना लक आजमाया। यहां तक कि वह साल 1991 में गुजरात के साबरगाठा जिले से सांसद भी बने। अब वहां कहा और क्या कर रहे हैं इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। 

4 of 6
deepika chikhalia - फोटो : social media
अरविंद त्रिवेदी की ही तरह दीपिका चिखालिया भी राजनीति में उतरी थीं। दीपिका वहीं हैं जिन्होंने रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाया था। इस किरदार से दीपिका को खूब शोहरत मिली थी। यहां तक कि उन्होंने अपना लक राजनीति में भी अपनाया। दीपिका ने भाजपा के टिकट पर 1991 में गुजरात के बड़ौदा से सांसद बनीं। टेलीविजन के अलावा दीपिका ने बॉलीवुड में अपना हाथ आजमाया।
विज्ञापन

5 of 6
deepika chikhalia - फोटो : file photo
दीपिका चिखालिया (Deepika Chikhalia) ने साल 1983 में सुन मेरी लैला फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद पत्थर, चीख, भगवान दादा, घर संसार जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। दीपिका ने भी हिंदी और गुजराती दोनों फिल्मों में काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका अब पति की कंपनी की मार्केटिंग टीम की हेड हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Nitish Bharadwaj - फोटो : file photo
अब बात करते हैं नितीश भारद्वाज (Nitish Bharadwaj) की। नितीश भारद्वाज ने बीआर चोपड़ा की महाभारत में कृष्ण का किरदार निभाया था। टीवी पर नितीश को इस रोल में बहुत पसंद किया गया। इसके बाद नितीश ने राजनीति में एंट्री की। नितीश ने 1996 में सांसद बने लेकिन 1999 में लोकसभा चुनाव हार गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें