फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP में कपिल ने मारी बाजी तो दूसरी बार तलाक लेने जा रहीं एक्ट्रेस, ये हैं TV की इस हफ्ते की खबरें

Tue, 30 Apr 2019 06:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Hina, Kapil and Priya - फोटो : file photo
'बुद्धू बक्सा'(Television weekly) कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

2 of 6
Priya Bathija - फोटो : social media
'डायन' एक्ट्रेस प्रिया बठीजा लेने जा रहीं तलाक
टीवी सीरियल 'डायन' की एक्ट्रेस प्रिया बठीजा की पर्सनल लाइफ ठीक नहीं चल रही है। उन्होंने साल 2017 में डीजे कवलजीत सजूला से शादी की थी। अब वो कवलजीत से तलाक लेना चाहती हैं। अचानक इस खबर ने लोगों को चौंका दिया है। यह प्रिया की दूसरी शादी थी। प्रिया ने इंटरव्यू में कहा- 'ये बहुत दुर्भाग्य की बात है कि मैं आज तलाक के बारे में बात कर रही हूं। एक लड़की जो दूसरी बार इससे गुजर रही है। मुझे अब शादी पर भरोसा नहीं रहा। मैंने अपने पति के करियर को बनाने की हर मुमकिन कोशिश की लेकिन उसने इस रिश्ते को कभी गंभीरता से नहीं लिया। मैं सिर्फ उसके लिए मुंबई आने का एक टिकट थी। मेरे तलाक लेने की सबसे बड़ी वजह घरेलू हिंसा थी।'
विज्ञापन

3 of 6
the kapil sharma show - फोटो : social media
TRP में कपिल का शो हुआ नंबर एक 
16वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। जिसमें दर्शकों ने कई सास-बहू सीरियल को नीचे खिसका दिया है। वहीं कपिल शर्मा के लिए इससे बड़ी खुशखबरी कोई नहीं होगी। 'द कपिल शर्मा' शो ने सभी को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। कुमकुम भाग्य दूसरे नंबर पर जबकि डांस रियलिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 3 तीसरे नंबर पर रहा।

4 of 6
Chhavi Mittal - फोटो : instagram
वोट देने के बाद टीवी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर निकाला गुस्सा
चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को पूरा हो चुका है। टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल (Chhavi Mittal) भी वोट डालने पहुंची थीं। छवि प्रेग्नेंट हैं और 9वां महीना चल रहा है। वोट डालने को लेकर छवि काफी उत्साहित थीं लेकिन जब वहां से वापस लौटीं तो निराश हुईं। छवि ने अपनी इस नाराजगी और मायूसी का खुलासा सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दिया। छवि ने पोस्ट करके लोगों के ज्यादा संख्या में वोट न देने पर गुस्सा निकाला है।
 
विज्ञापन

5 of 6
Sharad Malhotra and Ripci Bhatia - फोटो : instagram
वेडिंग के बाद शरद मल्होत्रा की पहली तस्वीर आई सामने
टीवी के मशहूर एक्टर शरद मल्होत्रा (Sharad Malhotra) ने 20 अप्रैल को गर्लफ्रेंड रिप्सी भाटिया (Ripci Bhatia)  के साथ सात फेरे लिए। इन दोनों ने सिख और हिंदू दोनों रीति रिवाज से धूम धाम से शादी की। शादी के सात दिन बाद इन दोनों की पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में रिप्सी लाल और पीले रंग का सूट पहने हुए हैं तो वहीं शरद कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीर के पीछे का बैकग्राउंड देखने पर यह तस्वीर घर की लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hina Khan - फोटो : instagram
तैमूर के बाद अब बाजार में आई इन दो स्टार्स की डॉल
सैफ अली खान और करीना कपूर खान के छोटे नवाब तैमूर की डॉल पिछले दिनों बाजारों में छाई रही। बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते डॉल के बाद तैमूर के बिस्किट भी बाजार में बिकने लगे। लेकिन अब इस लिस्ट में तैमूर के साथ दो और बड़े कलाकारों का नाम जुड़ गया है। शो की लगातार बढ़ती पॉपुलैरिटी के चलते अब मार्केट में इसके आईकॉनिक कैरेक्टर कोमोलिका, प्रेरणा की डॉल भी आ गई हैं। इस शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर इसकी फोटो शेयर की है और इसे कॉम्प्लीमेंट के तौर पर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें