टीवी जगत के चहेते कपल करण मेहरा और निशा रावल के अलग होने की खबर से लगभग सभी शॉक्ड कर दिया है। दोनों ने ही एक-दूसरे पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। दरअसल, कारण मेहरा पर उनकी पत्नी निशा रावल ने मारपीट का मामला दर्ज कराया। जिसके बाद करण को पुलिस हिरासत में लिया गया। हालांकि, इसके बाद करण ने पुलिस के सामने अपना पक्ष रखा और उन्हें जमानत मिल गई है। वहीं, निशा रावल ने मीडिया के सामने आकर भी अपने साथ हुई दर्दनाक कहानी को बयां किया है। इसी बीच एक बार फिर करण मेहरा के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अब करण ने निशा के व्यवहार पर कमेंट करते हुए बताया कि उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आ गया था जब उन्हें सुसाइड के ख्याल आने लगे थे। करण ने निशा को बेहद आक्रामक बताया है। उनका कहना है कि निशा उनके साथ मारपीट करती थीं। एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि निशा हमेशा से गुस्सेबाज रही हैं। शुरुआत में निशा मेरे साथ मारपीट भी करती थी। उसको गुस्सा आता है तो वो हाथ पाव चलाती है। उसको समझ में नहीं आता है।