प्रियल महाजन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
धारावाहिक ‘मोलकी’ में पूर्वी की भूमिका निभा रहीं प्रियल महाजन के मुताबिक, “नए साल से एक दिन पहले मैं और मेरा भाई दिल्ली जा रहे हैं, ताकि हमारे परिवार के साथ हम नए साल का जश्न मना पाएं। मेरी ओर से सभी लोगों को ‘हैप्पी न्यू ईयर।’ जहां तक मेरे न्यू ईयर रिजॉल्यूशन का संबंध है, मैं और भी मेहनत के साथ काम करना और शूटिंग करते रहना चाहती हूं, क्योंकि मुझे मेरा काम वाकई में पसंद है। मुझे उम्मीद है कि नया साल हम सभी के लिए समृद्धि लेकर आएगा और मेरी कमना है कि हम इस महामारी से जल्दी ही उबर जाएं।”