फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neha Pendse Birthday Special: दो बेटियों के पिता हैं नेहा पेंडसे के पति, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

Sun, 28 Nov 2021 11:14 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Neha Pendse sangeet ceremony - फोटो : Instagram
टीवी के कॉमेडी शो 'मे आई कमइन मैडम' और सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' की कंटेस्टेंट रह चुकी नेहा पेंडसे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। घर घर में मेडमजी के नाम से मशहूर नेहा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। 29 नवंबर 1984 को मुंबई में जन्मी नेहा ने अपने करियर की शुरूआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की। इसके साथ ही वह हिन्दी तमिल, तेलुगू, मलयालम और मराठी फिल्मों में भी अपने हाथ आजमा चुकी हैं। लेकिन अपने करियर से ज्यादा वह अपने ब्वॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह से शादी को लेकर चर्चा में रहीं। यहां तक की नेहा को शादी करने पर लोगों ने जमकर ट्रोल भी किया। चलिए नेहा के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं के सा शुरू हुई उनकी लव स्टोरी।
विज्ञापन

2 of 5
neha pendse - फोटो : social media
पार्टी में हुई पहली मुलाकात
दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत एक पार्टी से हुई थी। पार्टी में नेहा और शार्दुल की एक दूसरे से बात हुई जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे का नंबर एक्सचेंज किया। इस बीच शार्दुल नेहा को फोन करके काम के सिलसिले में बात करना चाहते थे। शार्दुल उन दिनों 'प्राइमस' के नाम से एक को-वर्किंग कॉन्सेप्ट पर काम कर रहे थे। शार्दुल चाहते थे कि नेहा उनकी ब्रांड एम्बेसडर बने। जिसके बाद वह 'प्राइमस' की ब्रांड एम्बेसडर बनीं।
विज्ञापन

3 of 5
neha pendse - फोटो : social media
पहली नजर का प्यार
नेहा ने जब पहली बार शार्दुल को देखा तो वह अपनी दिल दे बैठी थीं। जिसके बाद दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता चला गया। इस बीच शार्दुल ने नेहा को तीसरी मुलाकात ने प्रपोज कर दिया था।  जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से प्यार का इजहार कर दिया और शादी करने का फैसला किया।

4 of 5
Neha Pendse sangeet ceremony - फोटो : Instagram
दो बच्चों के पिता हैं शार्दुल
जहां नेहा ने शार्दुल से अपने पिछले ब्रेकअप से जुड़े सारे दर्द बयां किए थे। वहीं शार्दुल ने भी अपनी शादी और तलाक से जुड़ा सच नेहा को बताया था। यहां तक शार्दुल की दो बेटियां है इसकी जानकारी भी नेहा को थी। इसके बावजूद दोनों ने एक दूसरे का साथ देने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
neha pendse
शादी से पहले लिव-इन में रहे
नेहा और शार्दुल ने 5 जनवरी 2020 को धूमधाम के साथ शादी की थी, जबकि इससे पहले अगस्त 2019 से दोनों लिव-इन में रह रहे थे। नेहा और शार्दुल ने पहले ही साथ में रहने का फैसला कर लिया था। जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें