फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idiol 10: नेहा के अलावा यह दो धुुरंधर देंगे देश को नया सिंगिंग स्टार, सामने आए नाम

Sat, 28 Apr 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन आइडल 10
इंडियन टेलिविजन के मशहूर सिंगिंग शो इंडियन आइडल का 10वां सीजन जल्द शुरू होने जा रहा है और इसके लिए जजों की खोज भी पूरी हो चुका है। जज के तौर पर नेहा कक्कड़ का नाम तो पहले ही फाइनल हो गया था लेकिन इसके बाद अब उन दोनों जजों के नामों का खुलासा हुगा है, जो इस बार शो में आए प्रतिभागियों को जज करेंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इंडियन आइडल 10
नेहा कक्कड़ के अलावा एक बार फिर अनु मलिक बतौर जज शो में नजर आएंगे। इसके अलावा शो के साथ नया नाम जुड़ा है विशाल डडलानी का। वैसे इन तीनों का इस शो के साथ रिश्ता नया नहीं है। अनु शो सबसे पुराने जजों में से एक हैं तो वहीं विशाल पहले भी जज की भूमिका निभा चुके हैं। नेहा तो इस शो में बतौर प्रतिभागी हिस्सा ले चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
जयपुर में सिंगर नेहा कक्कड़ ने शानदार प्रस्तुति दी - फोटो : अमर उजाला
नेहा ने जज बनने के बाद कहा, 'जीवन सही मायने में एक चक्र की तरह है। मैं सच में ‘इंडियन आइडल’ में जज बनने के प्रस्ताव का इंतजार कर रही थी। इसी मंच पर एक समय पर किसी जज के सामने होने और अब एक जज बनने का अनुभव मेरे लिए यादगार होगा।'

4 of 5
नेता कक्कड़ - फोटो : self
गौरतलब है कि साल 2006 में नेहा इसी शो में एक प्रतिभागी के रूप में नजर आई थीं। उस समय को याद करते हुए नेहा ने कहा, एक गायिका के रूप में मुझे नई पहचान देने और मेरे करियर को बनाने का श्रेय पूरी तरह से ‘इंडियन आइडल’ को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
indian idol
इस शो का प्रसारण टेलीविजन चैनल ‘सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन’ पर होगा। ऑडिशन देश के 10 शहरों में होगा और इसकी शुरुआत एक मई को जयपुर से होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें