फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Idol 11: एक एपिसोड के पांच लाख रुपये लेती हैं नेहा कक्कड़, जानें बाकी लोगों की फीस

Wed, 16 Oct 2019 06:54 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Vishal, Neha and Anu Indian idol 11 - फोटो : twitter
रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' (Indian Idol) सीजन 11 शुरू हो चुका है। इस शो को इस बार नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और अनु मलिक जज कर रहे हैं जबकि आदित्य नारायण इस शो को होस्ट करेंगे। फिलहाल इस शो में तीनों जज कंटेस्टेंट्स के ऑडिशन ले रहे हैं। इस बीच शो के होस्ट के अलावा तीनों जज की फीस चर्चा का विषय बनी हुई है। जानिए होस्ट सहित तीनों जज इस शो से जुड़े रहने के लिए हर एपिसोड के कितने रुपये फीस ले रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Neha Kakkar - फोटो : file photo
इंडिया टीवी वेबसाइट में प्रकाशित खबर के मुताबिक 'इंडियन आइडल' शो के 11वें सीजन के लिए सबसे ज्यादा फीस नेहा कक्कड़ ले रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नेहा कक्कड़ इस शो के एक एपिसोड के लिए पांच लाख रुपये ले रही हैं। खबरों की मानें तो शो के मेकर्स पहले नीति मोहन को लाना चाहते थे लेकिन बीते सीजन नेहा कक्कड़ की पॉपुलैरिटी को देखकर मेकर्स ने इस बार भी नेहा का चुनाव किया। 
विज्ञापन

3 of 5
Vishal Dadlani, Anu Malik and Aditya Narayan - फोटो : file photo
नेहा के बाद दूसरे नंबर पर विशाल ददलानी हैं। विशाल को एक एपिसोड के लिए करीबन साढ़े चार लाख रुपये दिए जा रहे हैं। तीसरे नंबर पर अनु मलिक हैं। अनु मलिक को एक एपिसोड के चार लाख रुपये दिए जा रहे हैं। जबकि बतौर होस्ट आदित्य नारायण एक एपिसोड के ढाई लाख रुपये ले रहे हैं। आदित्य इससे पहले कई रियलिटी शो को होस्ट कर चुके हैं। इसमें 'सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स', 'राइजिंग स्टार' और 'किचन चैम्पियन' शामिल है। 

4 of 5
indian idol - फोटो : sony
आपको बता दें, 'इंडियन आइडल'11 के ऑडिशन के दौरान नेहा कक्कड़ एक कंटेस्टेंट को गाता देखकर फूट फूटकर रोने लगी थीं। इसके पीछे की वजह कंटेस्टेंट की आपबीती है। ऑडिशन राउंड में कंटेस्टेंट अविनाश को देखकर नेहा पूछती हैं कि 'आपके चेहरे पर निशान हैं, क्या कोई एक्सीडेंट हुआ था?' इस पर अविनाश बताते हैं कि 'मेरा चेहरा जल गया था। ये आग मैंने खुद लगाई थी। मैं देख नहीं सकता। इन सबसे परेशान होकर मैंने खुद को आग लगा ली।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
indian idol - फोटो : sony
शो में अविनाश ने गायक राहत फतेह अली खान का गाना 'तू ना जाने आस-पास है खुदा' गाया। अविनाश का गाना सुनकर नेहा कक्कड़ फूट-फूटकर रोती हैं। अविनाश का गाना खत्म होने के बाद विशाल कहते हैं कि 'आज आपके जरिए इस गाने का मतलब मुझे समझ आ रहा है। इसके लिए मैं आपका शुक्रिया कहता हूं।' वहीं नेहा कक्कड़ कहती हैं कि 'वो कितनी मुश्किल घड़ी होगी जब आपने खुद को जलाने के बारे में सोचा होगा।' 

नोट- अमर उजाला होस्ट और तीनों जज की फीस के आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता। 

यह भी पढ़ें- 80 साल की हेलेन का डांस देख लोग रह गए हक्के बक्के, देखिए Exclusive तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें