नेहा भसीन ने प्रतीक सहजपाल के लिए अपनी भावनाओं का इजहार किया है। उनका कहना है कि अगर उनकी शादी नहीं हुई होती, तो वो प्रतीक के साथ डेट करतीं। दरअसल, जब से बिग बॉस ओटीटी हाउस में प्रतीक की बहन प्रेरणा ने प्रवेश किया है, तब से नेहा और प्रतीक के बीच दूरियां आ गई हैं। प्रतीक की बहन ने नेहा भसीन के साथ उनकी नजदीकियों की ओर इशारा किया है, तब से दोनों के बीच दूरी दिख रही है। प्रतीक की बहन ने उनसे कहा है कि हर चीज की एक सीमा होती है और यहां कोई किसी का दोस्त नहीं है।
बता दें कि बिग बॉस ओटीटी ग्रैंड फिनाले के करीब है। नेहा भसीन का साफ कहना है कि प्रतीक पहले मिले होते तो वो उनके साथ डेट करती। मंगलवार के एपिसोड में नेहा ने बेहिचक अपनी फीलिंग्स बता दी। प्रतीक ने भी माना कि वह उनके साथ डेट करते।