फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dance Deewane Junior: पहली बार डांसिंग शो को जज करेंगी नीतू कपूर, प्रोमो में बेटे के गाने पर डांस करती आईं नजर

Wed, 23 Mar 2022 12:39 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
डांस दीवाने के प्रोमो में नीतू कपूर और कोरियोग्राफर मर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर जल्द ही छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वह पहली बार किसी डांसिंग रियेलिटी शो को जज करती नजर आएंगी। हालांकि वह मेहमान के तौर पर कई बार शोज का हिस्सा बनी हैं। कलर्स के शो 'डांस दीवान जूनियर' का प्रोमो लॉन्च हुआ है, जिसमें नीतू कपूर कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोनजी के साथ जमकर डांस करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 4
डांस दीवाने के प्रोमो में नीतू कपूर और कोरियोग्राफर मर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
कलर्स ने यह प्रोमो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी किए हैं, जिसमें नीतू कपूर ‘बचना ए हसीनों’ गाने की धुन पर यह कहती हुई एंट्री लेती हैं कि दीवानगी दिल से होती है, उम्र से नहीं...। इसके बाद नीतू कपूर कोरियोग्राफर मर्जी के साथ अपने बेटे रणबीर कपूर के गाने 'बदतमीज दिल' पर कुछ बच्चों के साथ डांस करती नजर आती हैं। वीडियो के साथ लिखा गया है कि शांत नहीं रह सकते, क्योंकि आ रहा है 'डांस दीवाने जूनियर'। नन्हें डांस के सितारों के साथ होगी दीवानगी मोर, डांस हार्डकोर!
 
विज्ञापन

3 of 4
नीतू कपूर - फोटो : social media
नीतू कपूर ने अपने एक स्टेटमेंट में कहा कि उन्हें इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है। ये शो आने वाली पीढ़ी को अपनी प्रतिभा दिखाना का एक सुनहरा अवसर देगा। उन्होंने कहा कि मैं 'डांस दीवाने जूनियर' में अपनी भूमिका को एक जिम्मेदारी के रूप में देखती हूं। मैं बच्चों को मंच पर डांस करते हुए देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।
विज्ञापन

4 of 4
शो के प्रोमो में नोरा फेतही - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, नोरा फेतही भी शो में बतौर जज की भूमिका निभाएंगी। शो का एक और प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें नोरा फतेही येलो रंग की साड़ी में टिप टिप बरसा पानी पर डांस करती नजर आ रही हैं। नोरा पहले भी कई डांस रियेलिटी शोज को जज कर चुकी हैं। इस शो में 4 से 14 साल तक बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि शो कब शुरू होगा इसकी डेट अभी सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें