फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमला: सिद्धू के बयान के खिलाफ अब मुंबई से उठी आवाज, फिल्म सिटी में बैन हो एंट्री

Fri, 22 Feb 2019 08:17 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नवजोत सिद्धू

पुलवामा आतंकी हमले में पाकिस्तान की तरफदारी वाला बयान देकर नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। खबर है कि फिल्म सिटी मुंबई में उनकी एंट्री पर बैन लगा दिया गया है। इससे पहले यह चर्चा थी कि उन्हें कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से बाहर होना पड़ रहा है। गौरतलब है कि उन पर बैन लगाने का फैसला फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलोयी (एफडब्लूआईसीई) ने लिया है।

विज्ञापन

2 of 5
Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo
बता दें कि एफडब्लूआईसीई ने फिल्म सिटी मैनेजमेंट को एक पत्र भेजकर फिल्म सिटी में उनकी एंट्री पर रोक लगाने को कहा। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिनेइम्पलाईज ने गोरेगांव के दादा साहेब फाल्के फिल्म सिटी के प्रबंध निदेशक को भी एक पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि वह स्टूडियो में नवजोत सिंह सिद्धू और पाकिस्तानी कलाकारों और गायकों के आने पर पूरी तरह से रोक लगाएं और उन्हें शूटिंग करने की अनुमति बिल्कुल भी न दें। गौरतलब है कि 29 यूनियन वाले एफडब्लूआईसीई के सदस्यों की संख्या लाखों में है।
विज्ञापन

3 of 5
Navjot Singh Sidhu
वहीं, अशोक पंडित ने भी एक ट्वीट कर सलमान खान से सिद्धू को शो से बाहर करने को कहा। बता दें कि सलमान खान कपिल शर्मा के शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं। अशोक के इस ट्वीट पर सलमान का अभी तक जवाब नहीं आया है। वहीं, शो के निर्माताओं ने भी सिद्धू को लेकर कोई कदम नहीं उठाया है। लेकिन बीते दिनों खबरें थी कि उनकी जगह शो में अर्चना पूरन सिंह को बुलाया गया है। बाद में पता चला कि अर्चना को केवल दो ही एपिसोड के लिए शो में रखा गया है। 

4 of 5
इमरान खान और नवजोत सिंह सिद्घू
बता दें कि पिछले साल इमरान खान के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित लोगों में सिद्धू भी शामिल थे। पंजाब के कैबिनेट मंत्री की टिप्पणी से सोशल मीडिया पर एक हंगामा शुरू हो गया था और कई लोगों ने उन्हें ‘द कपिल शर्मा शो’ से हटाये जाने की मांग भी की थी। इससे पहले सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन को भेजे एक बयान में एफडब्ल्यूआईसीई ने कहा था कि सिद्धू को अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चाहिए जिससे ना केवल देश की संवेदनाएं आहत हुई हैं बल्कि इसे एक भारत-विरोधी स्वरूप में भी लिया गया है।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : ANI
बयान में कहा था, ‘‘समाजिक और राष्ट्रीय हित में एफडब्ल्यूआईसीई के पांच लाख कामगारों की तरफ से हम आपसे आग्रह करते हैं कि आप कृपया उन्हें ‘द कपिल शर्मा शो’ पर तब तक प्रतिबंधित कर दें जब तक वह देश और राष्ट्र के लिए कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों से बिना शर्त माफी नहीं मांगते हैं।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें