फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका कक्कड़ के बाद एक और एक्ट्रेस को मिला मुस्लिम दूल्हा, बिजनसमैन संग वायरल हुईं तस्वीरें

Fri, 22 Feb 2019 12:13 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Richa Soni - फोटो : social media
'भाग्यविधाता', 'मुस्कान' और 'सिया के राम' जैसे सीरियल में नजर आ चुकीं टीवी अभिनेत्री रिचा सोनी ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। उन्होंने मुंबई में रहने वाले बिजनेसमैन जिगर अली से शादी रचाई है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ने दो रीति-रिवाजों से शादी की। पहली शादी इन्होंने ने मुंबई और दूसरी राजस्थान में की। 
विज्ञापन

2 of 5
Richa Soni - फोटो : social media
खास बात यह है कि रिचा सोनी और जिगर अली की शादी की खबर टीवी इंडस्ट्री में मौजूद किसी भी सितारे को नहीं थी। उनकी शादी में रिश्तेदार और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे। गौरतलब है कि 11 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक चले इनकी शादी का सेलिब्रेशन काफी जोरदार रहा।
विज्ञापन

3 of 5
Richa Soni - फोटो : social media
इन दोनों की शादी की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर सामने आई और जमकर वायरल भी हो गईं। रिचा सोनी की इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शादी और अपने पति के बारे में रिचा ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने बताया कि बंगाली दुल्हन से लेकर राजस्थानी मुस्लिम दुल्हन बनने तक का एक सप्ताह का सफर बेहद शानदार रहा। 

4 of 5
Richa Soni - फोटो : social media
खबरों की मानें तो रिचा सोनी ने पिछले साल 14 नवंबर को जिगर अली से सगाई की थी। जिगर अली के बारे में आगे बताते हुए 'मुस्कान' एक्ट्रेस ने कहा है कि उनकी जिगर से मुलाकात एक फिटनेस कैंप में हुई थी। उन्होंने कहा-'मुझे फिट रहना पसंद है और मैं कई फिटनेस कैंप्स का हिस्सा भी बनती हूं। एक कैंप में हमारी मुलाकात हुई। हमें पता चला कि हमारा ट्रेनर एक ही है। वहीं से हमारे रिश्ते की शुरुआत हुई।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Richa Soni - फोटो : social media
बताया जा रहा है कि रिचा और जिगर ने पहले बंगाली इसके बाद मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की। वर्क फ्रेंट की बात करें तो इन दिनों वह सीरियल 'मुस्कान' में नेगेटिव रोल कर रही हैं। दर्शक उनके इस रोल को काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें