ईशा सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फैंटेसी फिक्शन शो 'बेकाबू' में बेला की भूमिका निभा रही ईशा सिंह ने चार बिल्लियां पाल रखी हैं। वह कहती हैं, 'जब तक मैंने बिल्लियां नहीं पाली थी, मुझे लग रहा था कि मैं एक डॉग पर्सन हूं, लेकिन जब से मैंने बिल्लियां पाली हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने मेरा दिल चुरा लिया और मुझे सिखाया कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती, एक बिल्ली हमेशा दूसरी बिल्ली की ओर ले जाती है। इस तरह मेरे पास अब एक पूर्ण बिल्ली परिवार है। मेरी बिल्लियां बहुत कोमल हैं और वे उन लोगों को नहीं मारती हैं, जो उन्हें पकड़ते हैं। उनमें कुत्ते जैसे गुण होते हैं। मैंने बिल्लियों के गिन्नी, सिम्बा ,गुच्ची और प्रादा नाम रखे हुए हैं। सिम्बा अक्सर बाहर जाना और नए लोगों से मिलना पसंद करती है और प्रादा बहुत भावुक है। मुझे ऐसा नहीं लगता है कि बिल्लियों सिर्फ पालतू जानवर हैं, बल्कि वे मेरे परिवार का एक हिस्सा हैं।’