फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shehnaaz Gill: शहनाज के शो में में नजर आएंगी ब्रह्म कुमारी शिवानी, एक्ट्रेस ने शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीर

Mon, 10 Apr 2023 06:29 PM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज गिल, ब्रह्म कुमारी शिवानी - फोटो : Instagram

'बिग बॉस 16' फेम शहनाज गिल लगातार लाइमलाइट बटोर रही हैं। शहनाज सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी' की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसके अलावा वह अपने चैट शो 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। उनके इस शो के फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। शहनाज अपने इस शो में आए मेहमानों के साथ जमकर मस्ती करती नजर आती हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। शेयर की गई इस तस्वीर में उनके साथ ब्रह्म कुमारी शिवानी नजर आ रही हैं। शहनाज ब्रह्म कुमारी शिवानी के बेहद करीब हैं। शेयर की गई इस खूबसूरत तस्वीर में दोनों कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। हमेशा ग्लैमरस रहने वाली शहनाज इस तस्वीर में काफी सिंपल लुक दे रही हैं। उनके फैंस को उनका यह सादगी भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर को शेयर करते हुए शहनाज ने लिखा, 'मेरी फेवरेट बीके के साथ मेरा सबसे बेस्ट एपिसोड शूट हुआ।' ब्रह्म कुमारी शिवानी की बात करें तो वह एक आध्यात्मिक संगठन ब्रह्म कुमारी की उपदेशिका हैं। एक्ट्रेस उनके साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। 

4 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

शहनाज का ब्रह्म कुमारी में विश्वास करने की वजह सिद्धार्थ शुक्ला रहे। दरअसल,सिद्धार्थ और उनका परिवार ब्रह्म कुमारी में यकीन रखते हैं, जिसकी वजह से एक्ट्रेस भी उन पर विश्वास करती हैं। शहनाज को ब्रह्म कुमारियों के साथ कई बार स्पॉट किया गया है।

यह भी पढ़ें-  Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने कपिल शर्मा की बेटी के लिए भेजा खास तोहफा, कॉमेडियन ने राहा पर लुटाया प्यार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके अलावा के अलावा पूजा हेगड़े,  पलक तिवारी, दग्गुबाती वेंकटेश, सिद्धार्थ निगम जैसे स्टार्स हैं। फिल्म को फरहाद सामजी डायरेक्ट कर रहे हैं। सलमान खान की यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।

यह भी पढ़ें-  Amitabh Bachchan: पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान अमिताभ बच्चन ने सीखा जिंदगी का बड़ा सबक, बताया क्यों छोड़ी थी शराब

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें