yuvika chaudhary prince narula
- फोटो : file photo
आपको बता दें, प्रिंस और युविका की शादी का जश्न 3 दिन तक चला। इस शादी में प्रिंस और युविका के दोस्त और परिवार वालों का जमावड़ा दिखाई दिया। वहीं बॉलीवुड के भी कई सितारे जैसे सोहेल खान, नेहा धूपिया, भाग्यश्री, सुनील शेट्टी, तब्बू और क्रिकेटर इरफान खान ने इस शादी में शिरकत की थी। शादी के बाद के इस कपल के कुछ वीडियो सामने आए हैं जिसमें यह दोनों कुछ रस्में निभाते हुए दिखाई दिए। शादी के बाद यह पहला मौका है जब युविका और प्रिंस किसी रियलिटी शो में एक साथ दिखाई देंगे।