फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के शो 'नच बलिए 9' की पांच जोड़ियों का खुलासा, जानें कौन थे पिछले 8 सीजन के विनर्स

Sun, 21 Jul 2019 11:31 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
डांस रियलिटी शो नच बलिए के सीजन 9 का आगाज हो चुका है। शो को मनीष पॉल होस्ट कर रहे हैं। शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। ऐसे में इस बार शो पिछले सीजन्स से काफी हटकर रहेगा। इस नए सीजन में जोड़ियों का खुलासा हो चुका है और डांस की कई चुनौतियों के बाद एक विनर हम सभी के सामने होगा। इस बार के विनर के पहले से हम जानते हैं पिछले 8 सीजन्स के विनर्स के बारे में....
विज्ञापन

2 of 9
सचिन पिलगांवकर -सुप्रिया पिलगांवकर - फोटो : सोशल मीडिया
सचिन पिलगांवकर -सुप्रिया पिलगांवकर
नच बलिए सीजन वन को सचिन पिलगांवकर और सुप्रिया पिलगांवकर ने जीता था। शो जीतने के साथ ही साथ सचिन और सुप्रिया ने सभी का दिल भी जीता था। इस सीजन को सरोज खान, फरहान अख्तर और मलाइका अरोड़ा ने जज किया था।
विज्ञापन

3 of 9
हुसैन कुवाजरवाला- टीना कुवाजरवाला - फोटो : सोशल मीडिया
हुसैन कुवाजरवाला- टीना कुवाजरवाला
नच बलिए के सीजन 2 को हुसैन कुवाजरवाला और टीना कुवाजरवाला ने जीता था। इस सीजन को सरोज खान, मलाइका अरोड़ा और कुणाल कोहली ने जज किया था।

4 of 9
आमिर अली - संजीदा शेख - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर अली - संजीदा शेख
नच बलिए सीजन 3 को आमिर अली और संजीदा शेख ने जीता था। इस सीजन को वैभवी मर्चेंट, ईशा कोप्पिकर और डेविड धवन ने जज किया था।
विज्ञापन

5 of 9
शालीन भनोट- दलजीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया
शालीन भनोट- दलजीत कौर
नच बलिए सीजन 4 के विजेता शालीन भनोट दलजीत कौर हैं। इस सीजन को फराह खान, करिश्मा कपूर और अर्जुन रामपाल ने जज किया था। गौरतलब है कि शालीन और दलजीत ने 2009 में शादी की थी जबकि 2015 मे दोनों का तलाक हो गया था।
विज्ञापन

6 of 9
जय भानुशाली- माही विज - फोटो : सोशल मीडिया
जय भानुशाली- माही विज
नच बलिए सीजन 5 का खिताब जय भानुशाली और माही विज ने जीता था। शो को शिल्पा शेट्टी, साजिद खान और टेरेंस लुईस ने जज किया था।
विज्ञापन

7 of 9
रित्विक धनजानी- आशा नेगी - फोटो : सोशल मीडिया
रित्विक धनजानी- आशा नेगी
नच बलिए सीजन 6 के विजेता का खिताब रित्विक धनजानी और आशा नेगी ने जीता था। हालांकि इस सीजन में गुरमीत और देबीना ने दोनों का सीधी टक्कर दी थी। शो को शिल्पा शेट्टी, साजिद खान और टेरेंस लुईस ने जज किया था।

8 of 9
अमृता खानविलकर हिमांशु मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
अमृता खानविलकर हिमांशु मल्होत्रा
नच बलिए के सीजन 7 को अमृता खानविलकर हिमांशु मल्होत्रा ने जीता था। इस सीजन को मर्जी पेस्तोंजी, प्रीति जिंटा और चेतन भगत ने जज किया था।
विज्ञापन

9 of 9
दिव्यांका त्रिपाठी विवेक दहिया - फोटो : सोशल मीडिया
दिव्यांका त्रिपाठी विवेक दहिया
नच बलिए के सीजन 8 को दिव्यांका त्रिपाठी विवेक दहिया ने जीता था। इस सीजन को सोनाक्षी सिन्हा, टेरेंस लुईस और मोहित सूरी ने जज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें