फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naagin 6: बेहद आलिशान जिंदगी जीती हैं टीवी पर नागिन बन चुकी ये हसीनाएं, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

Thu, 21 Jul 2022 06:23 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
मौनी रॉय, सुरभी ज्योति, सुरभी चंदना - फोटो : social media
एकता कपूर का पॉपुलर सुपरनैचुरल सीरीज पिछले कईं वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस साल इस सीरियल के का छठवां सीजन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है, जिसमें तेजस्वी प्रकाश और महक चहल नागिन का किरदार निभा रही हैं। एकता कपूर ने इन दोनों अदाकाराओं पर पानी की तरह पैसा बहा रही हैं। एकता कपूर की इस फ्रेंचाइजी में काम करने वाली नागिनें रियल लाइफ में बहुत अमीर हैं। वर्षों से इंडस्ट्री में काम कर रही यह अभिनेत्रियां काफी संपत्ति की मालकिन हैं। इस लिस्ट में महक चहल, मौनी रॉय, सुरभि ज्योति, अनीता हसनंदानी, हिना खान, निया शर्मा,  और सुरभि चांदना का नाम शामिल है। चलिए जानते हैं इन अदाकाराओं की नेट वर्थ के बारे में.. 
विज्ञापन

2 of 9
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम
तेजस्वी प्रकाश
एकता कपूर की मशहूर फ्रेंचाइजी 'नागिन' के छठवें सीजन में नागिन की भूमिका निभाने वाली तेजस्वी प्रकाश खूब लाइमलाइट बटोरती हैं। वह न केवल पिछले 10 साल से छोटे पर्दे पर काम कर रही हैं बल्कि उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो भी किए हैं। इसके अलावा वह वेब सीरीज 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' में भी नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं वह 'बिग बॉस 14' की विनर भी रह चुकी हैं। अभिनेत्री की नेट वर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक वो 1.5 से दो मिलियन डॉलर की संपत्ति यानी 11 से 15 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
महक चहल - फोटो : सोशल मीडिया
महक चहल
टेलीविजन के मशहूर सीरियल 'नागिन 6' में तेजस्वी प्रकाश के साथ ही अभिनेत्री महक चहल भी नागिन का किरदार निभा रही हैं। 'नागिन 6' की दूसरी नागिन महक चहल भी वर्षों से इंडस्ट्री में अपने अभिनय का दम दिखा रही हैं। फिल्मों में काम करने के बाद अब महक ने तेजस्वी के साथ नागिन बनकर दुनिया को कोरोना वायरस से बचाने का जिम्मा उठाया है। 'नागिन 6' की इस सर्व शेष नागिन ने बीते कई वर्षों काम करने के बाद  वह 10-15 करोड़ रुपये की मालकिन हैं।  

4 of 9
हिना खान - फोटो : social media
हिना खान
छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपने जलवे बिखरने वाली अभिनेत्री हिना खान भी किसी से पीछे नहीं हैं। वह टीवी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।  हिना को भी 'नागिन 6' में देखा गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने इस शो के एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख से 2 लाख चार्ज किए थे। जहां तक टीवी की इस बहतरीन अभिनेत्री की नेटवर्थ की बात है, तो हिना सात मिलियन यानी 52 करोड़ रुपये की मालकिन हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
सुरभि चंदना - फोटो : सोशल मीडिया
सुरभि चंदना 
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से टीवी की दुनिया में कदम रखने वाली सुरभि भी कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं वह अक्सर अपने बोल्ड लुक्स को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। सुरभि चंदना   'नागिन 5' में लीड रोल प्ले करती नजर आईं थी। 'नागिन 5' के लिए सुरभि ने एक लाख 20 हजार रुपये चार्ज किए थे। अभिनेत्री की नेटवर्थ की बात करें तो वह एक मिलियन की मालकिन हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
अनीता हसनंदानी - फोटो : सोशल मीडिया
अनीता हसनंदानी
एकता कपूर की अच्छी दोस्तों में शुमार अनीता हसनंदानी ने भी नागिन बनकर टीवी पर अपना जादू चलाया था। एकता के कई सीरियल्स में काम करने के बाद अनीता को नागिन में निगेटिव किरदार निभाने के लिए सिलेक्ट किया गया था। उन्हें इस रोल में काफी पसंद किया गया था। एक्ट्रेस की नेटवर्थ करीब चार मिलियन डॉलर बताई जाती है।
विज्ञापन

7 of 9
सुरभि ज्योति - फोटो : सोशल मीडिया
सुरभि ज्योति
सुरभि ज्योति अपनी अदाकारी के लिए अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उन्होंने  'नागिन 3' में भी अपनी दमदार अदाकारी से लोगों का दिल जीता था। शो के एक एपिसोड में काम करने के लिए उन्होंने 60 हजार रुपए लिए थे। कई सीरियल्स में काम कर चुकीं सुरभि की नेटवर्थ तीन मिलियन डॉलर है। 

8 of 9
निया शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
निया शर्मा
इस लिस्ट में अगला नाम टीवी की बोल्ड अदाकाराओं में से एक निया शर्मा भी इस लिस्ट में शामिल है। निया शर्मा अब तक कई बड़े शोज में नजर आ चुकी हैं। निया शर्मा ने अभी कुछ ही दिन पहले एक नया घर और एक लग्जरी कार खरीदी है। निया शर्मा पूरे आठ मीलियन डालर्स की मालकिन हैं। आपकी जानकरी के लिए बता दें निया शर्मा ने नागिन बनने के लिए 40 हजार रुपए की फीस ली थी। 
विज्ञापन

9 of 9
मौनी रॉय - फोटो : social media
मौनी रॉय
टीवी के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ चुकी अभिनेत्री मौनी रॉय इस सीरियल की सबसे पहली नागिन थीं। उन्हें इस सीरियल से इतनी पॉपुलैरिटी मिली थी कि वह आज भी दर्शकों की पसंदीदा नागिन हैं। मौनी रॉय एक साल में लगभग 12 करोड़ रुपए कमाती हैं और वह पांच मीलियन डॉलर की मालकिन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें