फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuberans House: 'कुबेरनंस हाउस' से स्टार्टअप के सपनों को साकार करेंगे सोनू सूद, क्या शार्क टैंक को देंगे टक्कर

Thu, 21 Jul 2022 05:55 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद अक्सर ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। फिल्में ही नहीं वह टीवी शोज में भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में वह एमटीवी के शो 'रोडीज' में बतौर होस्ट नजर आए थे। वहीं, अब वह अपने स्टार्टअप शो 'कुबेरनंस हाउस' को लेकर जल्द ही टीवी पर आ रहे हैं। अभिनेता ने अपने नए शो की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी है। दर्शक को लग रहा है कि यह शो 'शार्क टैंक इंडिया' की तरह हो सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सोनी टीवी पर आए 'शार्क टैंक इंडिया' शो को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब सोनू सूद के शो के बारे में जानने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि 'कुबेरनंस हाउस' 'शार्क टैंक इंडिया' को टक्कर दे सकता है। क्योंकि दोनों ही शो स्टार्टअप के लिए बनाए गए हैं। सोनू सूद ने शो का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ‘आप सपने देखो, मैं उन्हें सच कर दूंगा। कुबेरनंस हाउस जल्द आ रहा है कलर्स पर।’ हिंदू पौराणिक कथाओं में कुबेर को धन का देवता मानते हैं और ऐसे में शो का इसी से प्रेरित मालूम पड़ रहा है। 

विज्ञापन

3 of 4
सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद के शो के बारे में जानकारी देने के बाद से ही यूजर्स भी कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई उन्हें सुपरहीरो बता रहे हैं, कोई उन्हें अच्छा इंसान कह रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, 'थैंक यू सोनू सर इतने सारे लोगों की हमेशा मदद करने के लिए', तो दूसरे ने लिखा, 'आप धरती पर भगवान के रूप में आए हैं।' इसके साथ ही कई फैंस उन्हें शो के लिए बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
सोनू सूद - फोटो : social media
शो के लेकर सोनू सूद से कहा कि मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मेरे सारे काम मुझे कुछ ऐसा करने में मदद कर सकते हैं जो मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है। सब प्यार जो लोगों से मुझे मिला है, यह उन्हें वापस देने का मेरा तरीका है। यह लोगों का प्यार और भगवान की कृपा है कि मैं किसी की मदद करने में सक्षम हूं। हर रविवार शाम को मैं मदद के लिए अपने घर के बाहर भी लोगों से मिलता हूं। वहीं, सोनू सूद के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में 'सम्राट पृथ्वीराज' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें