मनोरंजन जगत में मौजूद से कई सितारे एक्टिंग के साथ-साथ साइड बिजनेस में भी अपना हाथ आजमाते रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक कई ऐसे कलाकार मौजूद हैं, जो अभिनय जगत में अपना नाम बनाने के साथ ही बड़े बिजनेस के भी मालिक हैं। इतना ही नहीं नहीं फिल्मों और विज्ञापनों के अलावा यह सितारे अपने बिजनेस से भी करोड़ों की कमाई करते हैं। इसी क्रम में अब टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी भी इन कलाकारों की सूची में शामिल हो गई हैं।
शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने हाल ही में अपना एक नया बिजनेस शुरू किया है। अभिनेत्री का यह नया बिजनेस एक यूट्यूब चैनल है, जिसके बारे में उन्होंने फैंस को हाल ही में जानकारी दी है। अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने फैंस को अपने इस नए बिजनेस के बारे में बताया। इस दौरान अपने नए बिजनेस के बारे में फैंस के साथ बात करते हुए मुनमुन काफी उत्साहित भी नजर आईं। नए काम को लेकर उनकी उत्सुकता चेहरे पर साफ झलक रही थी।