राखी सावंत मनोरंजन जगत की ड्रामा क्वीन हैं, जो किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। राखी सावंत ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ में जाकर दुनियावालों को अपने पति से मिलवाया था। राखी के साथ शो में रितेश ने भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में एंट्री मारी थी। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता था लेकिन वैलेंटाइन डे से एक दिन पहले राखी ने रितेश से अलग होने का एलान किया था। इस दौरान एक्ट्रेस ने लंबा-चौड़ा एक नोट शेयर किया था। वहीं, अब रितेश से अलग होने के महज चंद दिनों बाद ही राखी सावंत दूसरी शादी का सपना देख रही हैं।
हाल ही में, राखी सावंत ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें राखी ने अपनी दूसरी शादी की प्लानिंग बताई है। साथ ही एक्ट्रेस ये भी मानती हैं कि अपनी लाइफ की हर परेशानी के लिए वह खुद ही जिम्मेदार हैं। रितेश की कोई गलती नहीं है।