फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'महाभारत' में ये रोल निभाना चाहते थे मुकेश खन्ना, बाद में इस तरह बने 'भीष्म पितामह'

Tue, 14 Apr 2020 08:41 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mukesh Khanna - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
'रामायण' के साथ-साथ 'महाभारत' का प्रसारण टीवी पर दोबारा शुरू हो गया है। जिसकी वजह से सीरियल में निभाए गए किरदारों से जुड़े किस्से लोग जानना चाहते हैं। 'महाभारत' में कृष्ण के अलावा जिस किरदार ने लोगों की तरफ अपना ध्यान खींचा वो भीष्म पितामह ही थे। उनकी वेषभूषा से लेकर अभिनय तक सभी ने लोगों को बांधे रखा। यहां तक कि उनका निभाया यह रोल लोगों के जहन में बसा हुआ है। 'महाभारत' में भीष्म पितामह का रोल मुकेश खन्ना ने निभाया था। जानिए उन्हें यह रोल किस तरह मिला। 
विज्ञापन

2 of 5
Mukesh Khanna - फोटो : file photo
'महाभारत' में मुकेश खन्ना अर्जुन का किरदार निभाना चाहते थे। इस शो के निर्देशक गूफी पेनटल थे जिन्होंने 'महाभारत' में शकुनी का भी रोल प्ले किया था। इसके साथ ही वो 'महाभारत' के कास्टिंग डायरेक्टर थे। गूफी ने मुकेश को पहले फोन करके बुलाया। खास बात है कि गूफी और मुकेश एक दूसरे को पहले से जानते थे।
विज्ञापन

3 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : file photo
इन दोनों ने एक विज्ञापन में साथ काम किया था। मुकेश खन्ना ने जब उनसे पूछा कि उन्हें कौन सा रोल दिया जाएगा तो गूफी ने चार नाम लिए। अर्जुन, कर्ण, कृष्ण और भीष्म। इसके बाद मुकेश ने ऑडिशन्स दिए। मुकेश चाहते थे कि उन्हें कृष्ण या फिर अर्जुन का रोल मिले। ऑडिशन के लिए मुकेश खन्ना गेटअप में आए। गूफी ने फोन किया और मुकेश को कहा कि बी आर चोपड़ा ने उन्हें दुर्योधन के किरदार के लिए चुना है।

4 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : Social Media
मुकेश ने इनकार कर दिया। उनका कहना था कि उनके अंदर से विलेन नहीं निकलता। इस बीच कृष्ण, अर्जुन और कर्ण का रोल किसी और को दे दिया गया। इसके बाद मुकेश को गुरू द्रोणाचार्य का रोल ऑफर हुआ। उन्होंने इस किरदार के लिए हां भी कर दी थी। जैसे ही द्रोणाचार्य का सीन आने वाला था तो उनको गूफी ने फिर से फोन करके बुलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुकेश खन्ना - फोटो : amar ujala
गूफी ने मुकेश से कहा- 'तुम्हें भीष्म पितामह के रोल के लिए फाइनल किया गया है। मुकेश से पहले ये रोल विजेंद्र घाटके निभाने वाले थे। लेकिन उनके बात नहीं बन पाई और फिर मुकेश ने भीष्म पितामह का रोल निभाया। आपको बता दें, बी आर चोपड़ा की 'महाभारत' का पहली बार टीवी पर प्रसारण 1988 में हुआ था।

बॉलीवुड एक्टर ने पूछा- कागज मिले कि नहीं, जवाब मिला- नफरत, भुखमरी और मौत मिली...
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें