फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mouni Roy Wedding: टीवी की 'नागिन' मौनी रॉय की शादी की डेट आई सामने, ब्वॉयफ्रेंड संग करेंगी डेस्टिनेशन वेडिंग

Sun, 28 Nov 2021 02:42 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है जहां एक के बाद एक सितारे शादी के बंधन में बंधते जा रहे हैं। हाल ही में राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सात फेरे लेकर अपने प्यार को पति-पत्नि का नाम दे दिया तो वहीं कुछ सितारों की शादी की खबरें जबरदस्त चर्चा में हैं। कटरीना कैफ विक्की कौशल, रणबीर कपूर आलिया भट्ट, आदर जैन तारा सुतारिया की शादी की खबरें भी चर्चा में छाई हुई हैं। वहीं कटरीना और विक्की के लिए तो कहा जा रहा है कि दोनों 9 दिसंबर को शादी करने वाले हैं।

इस दिन सात फेरे लेंगी मौनी

सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि टीवी जगत के सितारे भी शादी के बंधन में बंध रहे हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी जल्द ही शादी करने वाले हैं। इसी बीच टीवी की मशहूर नागिन मौनी रॉय की भी शादी की डेट सामने आ गई। कहा जा रहा था कि मौनी जनवरी में शादी कर सकती हैं और अब डेट भी सामने आ गई है। साथ ही वह अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ कहां और कैसे शादी करेंगी इसका खुलासा उनकी बहन ने किया है।
विज्ञापन

2 of 5
मौनी रॉय - फोटो : Instagram
मौनी और सूरज का नाम काफी लंबे समय से एक साथ सुनने में आ रहा था। वहीं अब एक चैनल को मौनी की चचेरी बहन ने शादी की डेट की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मौनी और सूरज 27 जनवरी को शादी करेंगे। साथ ही यह डेस्टिनेशन वेडिंग होने वाली है। हालांकि दोनों ही दो जगहों को लेकर उलझन में हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल उनकी बहन का कहना है कि यह शादी इटली या दुबई में हो सकती है। इसके बाद पश्चिम बंगाल में एक रिसेप्शन भी आयोजित होगा। 27 जनवरी को जहां शादी होगी तो वहीं दो दिन पहले शादी से पहली की रस्में भी निभाई जाएंगी। हालांकि इस मामले पर अभी तक मौनी रॉय की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

4 of 5
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
मौनी के ब्वॉयफ्रेंड की बात करें तो सूरज नांबियार पेशे से बैंकर हैं और दुबई में रहते हैं। ऐसे में दोनों दुबई में शादी रचा सकते हैं। वहीं शादी के बाद वह रिसेप्शन देने वाले हैं जिसमें बॉलीवुड और टीवी जगत के कई कलाकार शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौनी रॉय - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मौनी ने अपने करियर की शुरुआत 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से की थी। उसके बाद उन्हें 'कस्तूरी', 'देवों के देव महादेव', 'नागिन', 'नागिन 2', 'टशन-ए-इश्क', 'जूनून', 'ऐसी नफरत तो कैसा इश्क', 'कृष्णा चली लंदन', 'झलक दिखला जा 9', 'एक था राजा एक थी रानी' में देखा गया। हालांकि, एक्ट्रेस को कलर्स टीवी के सीरियल 'नागिन' में काफी पसंद किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें