फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chahar: प्रियंका चाहर-अंकित गुप्ता की राहें हुईं जुदा, इन कलाकारों के ब्रेकअप भी लंबे वक्त तक रहे याद

Mon, 24 Mar 2025 10:09 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी सीरियल के एक्टर्स को दर्शक बड़ी संख्या में पसंद करते हैं। यही कारण है कि इनके रिश्ते बनने और बिगड़ने की भी खूब चर्चा होती है। जानिए, टीवी सीरियल के ऐसे एक्टर, एक्ट्रेस के बारे में, जिनके ब्रेकअप को दर्शकों ने लंबे वक्त तक याद रखा।
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका चाहर और अंकित गुप्ता, ऋत्विक धनजानी - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachaharchoudhary, @kkundrra, @rithvikk_dhanjani

हाल ही में टीवी सीरियल की एक चर्चित एक्ट्रेस प्रियंका चाहर का बॉयफ्रेंड अंकित गुप्ता से ब्रेकअप हो गया है। अंकित भी टीवी के एक नामी एक्टर हैं। प्रियंका और अंकित ने अपने ब्रेकअप पर अभी तो खुलकर कुछ नहीं कहा है लेकिन ये दोनों एक शो ‘तेरे हो जाएं हम’ कर रहे थे, जिसे अंकित ने छोड़ दिया है। इस बात से लगता है कि सच में दोनों की राहें जुदा हो चुकी हैं। इस ब्रेकअप ने फैंस का भी दिल तोड़ दिया है। लेकिन यह पहली बार नहीं है, पहले भी टीवी सीरियल्स में काम करने वाले कलाकारों का ब्रेकअप हुआ है। जानिए, ऐसे ही कुछ एक्टर्स के बारे में। 

 

विज्ञापन

2 of 6
ऋत्विक धनजानी - फोटो : इंस्टाग्राम @rithvikk_dhanjani

ऋत्विक धनजानी 
ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी दोनों ही टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर मिले थे। इस सीरियल के सेट पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों को प्यार हुआ, ऋत्विक धनजानी और आशा नेगी ने अपने रिश्ते को स्वीकार भी किया। लेकिन कुछ सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद इनकी राहें भी जुदा हो गईं।  

विज्ञापन

3 of 6
पूजा गौड़ - फोटो : इंस्टाग्राम

पूजा गौड़ 
सीरियल ‘प्रतिज्ञा’ में मुख्य भूमिका निभा चुकीं पूजा गौड़ भी लंबे वक्त तक टीवी एक्टर राज सिंह अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में रहीं। लेकिन ये दोनों भी कुछ वक्त के बाद अलग हो गए। आज भी पूजा और राज के बीच दोस्ती का रिश्ता बरकरार है। 

4 of 6
करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

करण कुंद्रा 
करण कुंद्रा इन दिनों टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं, इनके जल्द शादी करने की खबरें भी सामने आ रही हैं। लेकिन तेजस्वी, करण कुंद्रा की पहली गर्लफ्रेंड नहीं हैं। करण कुंद्रा सालों पहले कृतिका कामरा नाम की एक्ट्रेस के साथ कुछ साल तक रिलेशनशिप में रहे। इन दोनों की मुलाकात सीरियल ‘कितनी मोहब्बत’ के सेट पर हुई थी। इस सीरियल के दो सीजन करण और कृतिका ने किए। आगे चलकर इनका भी ब्रेकअप हो गया।  

ये खबर भी पढ़ें: Karan Kundra: करण ने तेजस्वी प्रकाश से शादी को लेकर चुप्पी तोड़ी, बोली ऐसी बात सुनकर दंग रह जाएंगे फैंस 
विज्ञापन

5 of 6
दिव्यांका त्रिपाठी दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम

दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी टीवी की मशहूर अदाकारा हैं। वह भी ब्रेकअप के दर्द से गुजरी हैं। सीरियल ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ के अपने को-एक्टर शरद मल्होत्रा से उन्हें प्यार हुआ था, दोनों का रिश्ता काफी लंबा चला। बाद में शरद ने दिव्यांका से अलग होने का मन बनाया। इस ब्रेकअप के कारण दिव्यांका काफी समय तक परेशान रहीं। इस बारे में दिव्यांका ने कई इंटरव्यू में बात की है। अब वह अपनी जिंदगी में खुश हैं, एक्टर विवेक दहिया से शादी कर चुकी हैं।  

ये खबर भी पढ़ें:Divyanka Tripathi: पति संग श्रीलंका की सैर पर निकलीं दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम@lokhandeankita

अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर मिले थे। दोनों के बीच प्यार हुआ। फैंस को लगता था कि ये कपल शादी भी करेगा। लेकिन सुशांत फिल्मों में करियर बनाने के लिए निकले गए, अपना पूरा समय करियर को दिया। कुछ वक्त के बाद अंकिता और सुशांत का ब्रेकअप हो गया। जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर आई थी तो अंकिता को भी बहुत बड़ा झटका लगा था। लेकिन अब अंकिता अपने जीवन में आगे बढ़ चुकी हैं। एक्ट्रेस से बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें