फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: पिछले सीजन की बोल्ड कंटेस्टेंट ने खोल दिया राज, कौन होगा विनर?

Thu, 07 Dec 2017 12:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस के सीजन 11 में पहली बार ऐसा हुआ जो पहले कभी नहीं हुआ। सीजन के बीच में ही विनर का नाम सामने आने लगा है। मनु पंजाबी के बाद एक और बोल्ड कंटेस्टेंट ने भी पहले से शो के विनर का खुलासा कर दिया है। बात हो रही है बिग बॉस-10 की कंटेस्टेंट और भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मोनालिसा की।
विज्ञापन

2 of 5
इन दिनों अपनी फिल्म 'प्रेमग्रंथ' की शूटिंग में व्यस्त मोनालिसा ने बताया कि वे 'बिग बॉस-11' में विनर के तौर पर टीवी की भाभी यानी शिल्‍पा शिंदे को देखती हैं। हालांकि उन्होंने विकास के नाम से भी इनकार नहीं किया। मोनालिसा ने माना कि इस सीजन में बहुत ज्‍यादा फाइट हो रही है और सभी गलतियां कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
गौरतलब है कि बीते दिन बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट मनु पंजाबी ने दावा किया था कि ये सीजन एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ही जीतेंगी। घर में दो महीने बीत जाने के बाद शिल्पा शिंदे का नाम विनर की दावेदारी के लिए मजबूत होता जा रहा है। वहीं शिल्पा के अलावा विकास गुप्ता, हितेन तेजवानी और हिना खान का नाम भी विनर लिस्ट में था।

4 of 5
पिछले सीजन के कंटेस्टेंट रहे मनु पंजाबी का मानना है कि विनर की इस लिस्ट में सभी को पीछे छोड़ते हुए शिल्पा शिंदे ही जीतने वाली हैं। एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए मनु ने बताया कि शिल्पा शिंदे इस शो को बहुत ही चालाकी से खेल रही हैं। शो की शुरुआत में ही विकास गुप्ता के साथ हुए विवाद का उसे फायदा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहीं शिल्पा किचन और घर के बाकी कामों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती हैं और काफी कूल बने रहते हैं। वहीं जब भी कोई उनसे लड़ता है तो वह आजकल उसे जवाब ही नहीं देती हैं। वो इस खेल को काफी मैच्योरिटी के साथ खेल रही हैं। मनु ने कहा कि रियलिटी शो में ज्यादातर वहीं लोग विनर बनते हैं जो गेम को कूल होकर खेलते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें