बिग बॉस के घर में हर बार कोई न कोई कपल प्यार में पड़ ही जाता है और कई बार तो कपल सारी हदें पार कर जाते हैं। बिग बॉस 11 में पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा के बीच प्यार पनपा और दोनों ने सारी हदें पार कर दी। बंदगी हाल में ही घर से बाहर हो चुकी हैं और बाहर आते ही वह दुनिया के सामने अपने और पुनीश के प्यार के नगमें गा रही हैं, लेकिन बिग बॉस के घर में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। देखते हैं पुनीश और बंदगी का ये प्यार कितनी सीढ़ियां चढ़ता है। एक नजर डालते हैं बिग बॉस के घर में पनपी अब तक की लव स्टोरी पर..
विज्ञापन
2 of 9
बंदगी और पुनीश के प्यार ने घर में सारी हदे पार कर दी। यहां तक की सलमान खान ने भी दोनों को कई चेतावनी दी। उन्होंने कहा था कि कुछ लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर में चारों तरफ कैमरे लगे हुए हैं। बता दें कि घर में रहने के दौरान पुनीश और बंदगी कैमरे की नजर से बचने के लिए बॉथरूम में जा रहे थे, लेकिन कैमरे को अपनी तरफ मुड़ता देख वह पीछे हट गए। घर की लाइट बंद होते ही दोनों अपनी जगह पर आकर सो गए।
विज्ञापन
3 of 9
monalisa
हालांकि यह पहली बार नहीं हुआ जब बिग बॉस में दो लोग करीब आए हैं। अब तक बिग बॅास में कई कपल एक दूसरे के करीब आते नजर आए हैं। मोनालिसा और मनु पंजाबी का रिश्ता बिग बॅास-10 में सबने देखा। शो के दौरान कई ऐसे मौके आए जहां पर यह दोनों एक दूसरे के करीब आते नजर आएं।
4 of 9
prince narula
इसके बाद नंबर आता है प्रिंस और युविका का, शो में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी, लेकिन युविका के शो से बाहर होते ही प्रिंस नोरा फतेही के करीब आ गएं।
पढ़ें: Bigg Boss 11: तीन नॉमिनेटेड सदस्यों में कड़ी टक्कर, जानें कौन होगा घर से बाहर
विज्ञापन
5 of 9
बिग बॉस-4 का हिस्सा रहे वीना मलिक और अश्मित पटेल की नजदीकियों की भी खूब चर्चा हुई। दोनों कई बार एक दूसरे के करीब आते नजर आएं, लेकिन उन्होंने कभी अपने प्यार का इजहार नहीं किया।
विज्ञापन
6 of 9
बिग बॉस-7 में गौहर और कुशाल पूरे सीजन एक दूसरे के करीब दिखाई दिए। हालांकि दोनों का प्यार केवल शो तक ही चला, शो खत्म होते ही दोनों का ये रिश्ता भी खत्म हो गया।
विज्ञापन
7 of 9
सीजन 8 के प्रतिभागी रहे गौतम गुलाटी और डिआंड्रा के प्यार की खबरे भी खूब चली थी। यहां तक की दोनों को किस करते हुए भी देखा गया था।
पढ़ें: Bigg Boss 11: बत्तियां बुझते ही पुनीश को 5 मिनट तक किस देने के बाद ये बोली बंदगी
8 of 9
सीजन-7 के कंटेस्टेंट तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली भी बिग बॉस के घर में एक दूसरे के काफी करीब दिखाई दिए। शो सेे बाहर आते ही उनके रिश्ते की भी हवा निकल गई।
सीजन-8 में करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल का प्यार भी परवान चढ़ा। उपेन ने तो करिश्नमा के साथ अपने रिश्ते को बिग बॅास के घर के बाहर सगाई तक में बदला, लेकिन ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया।