फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: अनेरी वजानी के साथ मस्ती करते नजर आए मोहसिन खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

Thu, 19 May 2022 12:42 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन का मशहूर धारावाहिक शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम अभिनेता मोहसिन खान बीते कई दिनों से टीवी एक्ट्रेस अनेरी वजानी के साथ दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मोहसिन खान,अनेरी वजानी - फोटो : Social media

टेलीविजन का मशहूर धारावाहिक शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम अभिनेता मोहसिन खान बीते कई दिनों से टीवी एक्ट्रेस अनेरी वजानी के साथ दिखाई दे रहे हैं। सामने आ रही खबरों के मुताबिक दोनों अपने एक अपकमिंग शो की शूटिंग कर रहे हैं। यह शो जल्द ही टीवी पर ऑन एयर होने वाला है। हाल ही में दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

विज्ञापन

2 of 5
मोहसिन खान,अनेरी वजानी - फोटो : Instagram
अपने इस नए प्रोजेक्ट की शूटिंग खत्म होने के बाद भी दोनों कलाकार साथ में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को अभिनेता  मोहसिन खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेता कैप्शन में लिखा, स्वाइप करते रहें…..लास्ट तस्वीर तक। 
विज्ञापन

3 of 5
मोहसिन खान,अनेरी वजानी - फोटो : Instagram
इन तस्वीरों के सामने आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इन फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं और कलाकार इन पर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस अनेरी वजानी ने भी मोहसिन के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, मोमो

4 of 5
मोहसिन खान,अनेरी वजानी - फोटो : Instagram
सामने आई इन तस्वीरों में मोहसिन और अनेरी ब्लैक और पिंक आउटफिट  में पेयरिगं करते दिख रहे हैं। तस्वीरों में अनेरी गुलाबी रंग की शर्ट, सफेद रंग के क्रॉप टॉप और नीली जींस में नजर आ रही हैं। वहीं, मोहसिन काले रंग की टीशर्ट, जैकेट और जींस में काफी हैंडसम लग रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहसिन खान,अनेरी वजानी - फोटो : Instagram
मोहसिन और अनेरी की यह क्यूट तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। इन तस्वीरों को अब तक दो लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। मोहसिन और अनेरी करीब आठ साल बाद फिर एक साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों स्टार प्लस के शो ‘निशा और उसके कजन्स’ में नजर आए थे। मोहसिन खान को टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से पहचान मिली थी। वहीं अनेरी वजानी हाल ही में प्रसिद्ध टीवी शो ‘अनुपमा’ में नजर आई थीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें