फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल जोड़े में रीवा की राजकुमारी ने कराया शाही ब्राइडल शूट, प्रियंका-अनुष्का से है खास कनेक्शन

Thu, 17 Oct 2019 11:12 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Mohena. Priyanka and Anushka - फोटो : instagram
मशहूर टीवी अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह ( Mohena Kumari Singh) शादी के बाद आज अपना पहला करवाचौथ मनाएंगी। मोहिना की शादी सतपाल महाराज के बेटे सुयश से हाल ही में हरिद्वार में धूमधाम से हुई। इस बीच मोहिना की राजकुमारी लुक की तस्वीर सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। खास बात है कि अपनी शादी में मोहिना सारी तस्वीरों में ओढ़नी ओढ़े हुए नजर आई थीं। यह तस्वीर मोहिना के ब्राइडल लुक की है। मोहिना के इस ब्राइडल फोटोशूट का बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियों से खास कनेक्शन है। 
विज्ञापन

2 of 5
Mohena and Suyash wedding - फोटो : instagram
इस तस्वीर में मोहिना शादी के लाल जोड़े में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में मोहिना लाल रंग का लहंगा, गले में चोकर हार और मांग टीका के साथ सिर पर ओढ़नी ओढ़े हुए हैं। इस लुक में मोहिना बला की खूबसूरत लग रही हैं। बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक मोहिना के इस ब्राइडल फोटोशूट का कनेक्शन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा से है। 
विज्ञापन

3 of 5
mohena singh - फोटो : social media
रिपोर्ट के मुताबिक मोहिना की शादी को और भी शाही बनाने के लिए इस ब्राइडल शूट को मशहूर फोटोग्राफर जोसेफ राधिक ने शूट किया है। यह वही जोसेफ हैं जिन्होंने प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और सामंथा का ब्राइडल फोटोशूट किया था। इन तीनों अभिनेत्रियों के फोटोशूट की तस्वीरें खूब चर्चा में रही थीं। मोहिना के इस ब्राइडल फोटोशूट को देखकर इतना तो जरूर कहा जा सकता है कि रीवा की राजकुमारी ने काफी पैसा खर्च किया है।

4 of 5
mohena singh - फोटो : social media
रीवा राजघराने की राजकुमारी मोहिना कुमारी ने हरिद्वार में सुयश रावत संग सात फेरे लिए थे। सुयश उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे हैं । अपने राज्य की राजकुमारी की शादी देखने के लिए करीब 2 लाख लोग पहुंचे थे । मोहिना और सुयश की शादी की तस्वीरों के अलावा कुछ वीडियो भी सुर्खियों में हैं। इसमें मोहिना और सुयश के जयमाल, फेरे, सिंदूर, विदाई और डांस तक के वीडियो शामिल हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mohena - फोटो : social media
सुयश नाचते हुए अपनी दुल्हन को लेने पहुंचे थे। वहीं शादी के बाद मोहिना और सुयश ने जमकर डांस किया । शादी की सभी रस्में भव्य तरीके से हुईं । दूर-दूर तक स्थानीय लोगों के लिए बैठने की भी व्यवस्था की गई थी । योग गुरु रामदेव बाबा भी नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे थे। 

यह भी पढ़ें- 'ये रिश्ता' की सास समेत ये सात टीवी कपल मनाएंगे पहला करवाचौथ, एक हैं रीवा की राजकुमारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें