फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी आशिकी तुम से ही' की अभिनेत्री की गोद भराई में पहुंचीं ईशा देओल, साथ में दिखे पति भी

Sun, 23 Feb 2020 12:40 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Smriti Khanna baby shower spotted Isha Deol and Bharat - फोटो : Instagram
टीवी सीरियल 'मेरी आशिकी तुम से ही' (Meri Aashiqui Tum Se Hi) से लाइमलाइट में आने वाली अभिनेत्री स्मृति खन्ना (Smriti Khanna) जल्द ही मां बनने वाली हैं। मां बनने से पहले स्मृति खन्ना के पति गौतम गुप्ता ने गोद भराई की रस्म की। इस फंक्शन में टीवी के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंचीं जिसमें लोगों की निगाहें ईशा देओल पर टिकीं। इस फंक्शन में ईशा अपने पति के साथ पहुंची थीं। 
विज्ञापन

2 of 5
Smriti Khanna baby shower - फोटो : Instagram
गोद भराई की इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर स्मृति खन्ना ने साझा किया है। तस्वीरों में स्मृति खन्ना इन सितारों के साथ पोज देती हुई खुश नजर आ रही हैं। इस मौके पर स्मृति ने सफेद रंग का वनपीस पहना हुआ है। वहीं खुलेबाल और लिपस्टिक उनके लुक में चार चांद लगा रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
Smriti Khanna baby shower - फोटो : Instagram
इस फंक्शन में मां बनने जा रहीं स्मृति को बधाई देने बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल पति भरत तख्तानी के साथ पहुंचीं। ईशा ने काले रंग की प्रिटेंड ड्रेस पहने हुई थी जबकि भरत टी-शर्ट के साथ जींस पहने दिखे। सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए स्मृति ने लिखा- 'बेबी शावर पार्ट-दो।' 
 

4 of 5
Smriti Khanna - फोटो : Instagram
स्मृति खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में इट्स कॉम्प्लिकेटेड शो से की थी। जिसके बाद मेरी आशिकी तुम से ही, नादानियां, ये है आशिकी, सीआईडी,बालिका वधू में भी नजर आईं। आखिरी बार इस प्यार को क्या नाम दूं सीरियल में दिखीं जो कि साल 2017 में आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lovey Sasan with husband - फोटो : Instagram
जहां एक ओर समृति खन्ना मां बनने वाली हैं तो वहीं एक और टीवी अभिनेत्री हाल ही में मां बनीं। साथ निभाना साथिया में परिधि मोदी का किरदार निभाने वाली लवी सासन ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। लवी ने मां बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थी।

'बिग बॉस' की विजेता ने सेलिब्रेट की शादी की दूसरी सालगिरह, पति के साथ काटा केक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें