फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo का दिखा असर, एक महीने बाद आलोक नाथ के खिलाफ सिंटा ने लिया बड़ा एक्शन

Wed, 14 Nov 2018 09:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alok nath - फोटो : social media
#MeToo की चपेट में आए संस्कारी बाबूजी यानी एक्टर आलोक नाथ के खिलाफ आखिरकार CINTAA (सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन) ने एक्शन लिया है। करीब एक महीने पहले फिल्म और टीवी से जुड़े कई बड़े नामों ने आलोक नाथ के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

2 of 5
Alok Nath - फोटो : file photo
सिंटा ने आलोक नाथ के खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें संगठन से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ट्विटर पर जारी एक आधिकारिक बयान में सिंटा ने कहा कि 'मिस्टर आलोक नाथ पर यौन शोषण और दुर्व्यवहार के कई आरोप लगे। जिसे ध्यान में रखते हुए सिंटा उन्हें संगठन से निष्कासित करती है।'

 
विज्ञापन

3 of 5
Alok Nath - फोटो : file photo
#MeToo मूवमेंट की शुरुआत के बाद डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विनता नंदा ने आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगाया था। इसका खुलासा उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर की। विनता ने बताया कि 'एक पार्टी में शामिल होने के लिए वो आलोक नाथ के घर गईं। उस दौरान उन्होंने ड्रिंक में कुछ मिला दिया और फिर घर छोड़ने की पेशकश की।'   

4 of 5
Alok Nath - फोटो : file photo
विनता ने आगे लिखा कि 'इसके बाद मेरे मुंह में और ज्यादा शराब डाली गई और मेरे साथ काफी हिंसा की गई।' बाद में विनता ने यह भी कहा कि इस घटना के बारे में उन्होंने आलोक नाथ की पत्नी आशु को इस बारे में बताया था लेकिन उन्होंने उनकी कोई मदद नहीं की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Himani Shivpuri and Alok Nath - फोटो : file photo
विनता नंदा के आरोपों के बाद संध्या मृदुल और हिमानी शिवपुरी जैसे कई बड़े नाम आलोक नाथ के खिलाफ सामने आए और बताया कि सेट पर किस तरह वो बदतमीजी करते हैं। वहीं इस मामले में आलोक नाथ ने कहा था कि 'मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगा कि उनके साथ ऐसा हुआ होगा लेकिन वो मैंने नहीं किया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें