फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करणवीर की वजह से सलमान खान हुए ट्रोल तो दयाबेन की वापसी मुश्किल, इस हफ्ते की ये हैं बड़ी खबरें

Wed, 14 Nov 2018 08:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
salman khan and disha vakani - फोटो : twitter
'बुद्धू बक्सा' कॉलम में हम आपको टीवी की दुनिया की छोटी बड़ी हर खबर बताएंगे जिसने हफ्तेभर सुर्खियां बटोरी। हम आपको टीआरपी से लेकर सीरियल के अंदर तक, इसके साथ ही स्टार्स की निजी जिंदगी के बारे में भी चर्चा में रही खबरों का अपडेट देंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सी 5 खबरों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

2 of 6
rehaan roy - फोटो : Instagram
शूटिंग के दौरान जल गए रेहान रॉय  
मशहूर सीरियल के सेट पर दिवाली के त्योहार को सेलिब्रेट करते हुए एक बड़ा हादसा हो गया। खबरों की मानें सीरियल में दिवाली सीन की शूटिंग के दौरान टीवी एक्टर जल गए। इस हादसे से सेट पर हंगामा मच गया और कुछ वक्त के लिए शूटिंग भी रोक दी गई थी। यह हादसा टीवी सीरियल 'गुड्डन...तुमने न हो पाएगा' के सेट पर हुआ। रेहान सीन में वास्तविकता लाने के लिए इलेक्ट्रिक लैंप की बजाय मिट्टी के दियों का इस्तेमाल किया। इन्हीं मिट्टी के दियों की वजह से रेहान घायल हो गए। 
विज्ञापन

3 of 6
Disha Vakani - फोटो : File Photo
'तारक मेहता' में वापसी के लिए दयाबेन के पति ने रखी बड़ी शर्त 
'
तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में अब आप दिशा वकानी उर्फ दयाबेन को नहीं देख पाएंगे। पिछले दिनों खबर आई थी कि दिशा जल्द ही शो में वापसी करने जा रही हैं। जो बेशक दिशा वकानी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी से कम नहीं था। ताजा अपडेट के मुताबिक दिशा अब शो नहीं करेंगी। खबर है कि दिशा के शो पर वापस आने के फैसले से उनके पति मयूर खुश नहीं हैं। वह चाहते हैं कि दिशा अपना करियर छोड़ कर बच्चे की परवरिश पर ध्यान दें। 

4 of 6
kavita kaushik - फोटो : instagram
वर्दी छोड़ बिकिनी पहन योगा करने पर ट्रोल हुईं कविता कौशिक
एक्ट्रेस कविता कौशिक कुछ वक्त से टीवी की दुनिया से भले ही दूर हैं लेकिन लाइमलाइट से बिल्कुल नहीं। कविता सोशल मीडिया पर अक्सर बिकनी में योगा करते हुए तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं जिस वजह से वह आए दिन यूजर्स के निशाने पर आ जाती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। कविता ने बीच पर योगा करते हुए कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी जिसके बाद वह ट्रोल हो गईं। इसके बाद कविता ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन

5 of 6
kapil sharma - फोटो : File Photo
कपिल के शो में नजर आएंगे सुनील ग्रोवर
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच झगड़ा अब खत्म हो चुका है। खबरों की मानें तो सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा के 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आएंगे। कहा जा रहा है दोनों में दोस्ती सलमान खान ने करवाई है। दिलचस्प बात यह है कि कपिल के शो को सलमान खान ही प्रोड्यूस कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
karanvir bohra - फोटो : voot
'बिग बॉस' में करणवीर का मजाक बनाने पर ट्रोल हुए सलमान
छोटे परदे का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' में इस हफ्ते कोई भी घर से बेघर नहीं हुआ। दिवाली वीक होने की वजह से शो के मेकर्स और होस्ट सलमान खान ने किसी को भी घर नहीं निकाला, लेकिन दबंग खान को इस बार के वीकेंड का वार के बाद सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ी। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण घर के सदस्य करणवीर बोहरा हैं। सलमान हर हफ्ते करणवीर के कपड़ों से लेकर उनके हेयरस्टाइल पर कमेंट करते हैं। सलमान की यह हरकत फैंस को रास नहीं आई है उन्होंने दबंग खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें