धारावाहिक 'मे आई कम इन मैडम' की वापसी जल्द ही सीजन 2 के रूप में होने जा रही है। इस शो के पहले सीजन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था जिसमें पति-पत्नी और बॉस के बीच आपसी नोक झोंक को बहुत ही हास्य के साथ पेश किया गया था। अब नया सीजन नए कलेवर और फ्लेवर के साथ लौट रहा है।