फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब चंपक चाचा ने किया मलाइका अरोड़ा के साथ डांस, देखकर जेठालाल ने भी छुपा लिया मुंह

Fri, 30 Oct 2020 05:56 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा, बापूजी, जेठालाल - फोटो : Instagram: @theinsiandancefire786
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की फैन फॉलोइंग के बारे में तो हर कोई जानता है। मलाइका के फैन बच्चे से लेकर जवान और बूढ़े तक हैं। इसका नजारा हाल ही में इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट पर देखने को मिला। जब इस शो के सेट पर टेलीविजन के सबसे चर्चित धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की स्टारकास्ट आई। यहां बापूजी को मलाइका के साथ डांस करता देख खुद जेठालाल भी शरमा गए।
विज्ञापन

2 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सब टीवी
इस हफ्ते इंडियाज बेस्ट डांसर के मंच पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम पहुंचेगी शो में फुल टू धमाल देखने को मिलने वाला है। शो से जुड़े कई प्रोमो वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिनमें से एक वीडियो में मलाइका अरोड़ा 'बापू जी' के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मलाइका अरोड़ा, बापूजी - फोटो : Instagram: @theindiandancefire786
बापूजी को मलाइका के साथ डांस करते हुए देखकर जेठालाल खुद भी शरमा जाते हैं और मुंह छुपाकर खड़े हो जाते हैं। हालांकि मलाइका ने ना केवल बापूजी बल्कि इस शो की पूरी टीम जेठालाल, पत्रकार पोपटलाल, मेहता साहब सभी के साथ डांस किया। लेकिन बापूजी के साथ किया हुआ मलाइका डांस खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

4 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : Instagram: @sonytvofficial
शो में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम ने खूब मस्ती और धमाल किया। इस दौरान शो में नई दयाबेन भी देखने को मिलीं। दरअसल शो की एक कंटेस्टेंट रुतुजा झुनककर यहां दयाबेन बनकर सभी के सामने आईं और डांस परफॉर्म किया। रुतुजा ने दया भाभी की आवाज में 'ए हालो' किया, तो मेकर असित मोदी काफी इंप्रेस दिखे। नई दया को देख असित बोलते हैं, 'हमारे शो में दे दीजिए ये दया भाभी को।' इसके बाद रुतुजा दया भाभी की स्टाइल में जेठालाल को 'टप्पू के पापा' कहकर बुलाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : Instagram: @sonytvofficial
गौरतलब है कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की पूरी टीम प्रोड्यूसर असित मोदी के साथ पहुंचने वाली है। तारक मेहता के अलावा जेठालाल, डॉ. हाथी, पोपटलाल, बाबू जी, बबीता जी, माधवी भाभी, मिसेज हाथी सभी लोग मिलकर खूब मस्ती करने वाले हैं।

पढ़ें: फैंस को पसंद आया संजय दत्त का नया अवतार, वायरल हो रहीं अभिनेता की तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें