फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बांटने को जय भानुशाली ने बताया पब्लिसिटी स्टंट, माहिरा शर्मा ने जवाब देकर की बोलती बंद

Sat, 11 Apr 2020 04:50 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jay Bhansushali and Mahira Sharma - फोटो : Social Media
पूरे भारत में इस वक्त कोरोना वायरस का कहर है। इसी के चलते देश में लॉकडाउन लगा दिया गया है। ऐसे मुश्किल में कई सेलेब्स आगे आकर गरीबों की मदद कर रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस 13 फेम पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा गरीबों को खाना बांटते हुए नजर आए थे। पारस ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था। जिसके बाद जय भानुशाली ने बिना नाम लिये इसे पब्लिसिटी स्टंट बता दिया था।  
विज्ञापन

2 of 5
Jay Bhanushali - फोटो : Social Media
जय भानुशाली ने एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए। उन्होंने लिखा कि जरूरतमंद लोगों को खाना बांटना कोई पीआर स्टंट नहीं है। लेकिन अब कई स्टार्स के लिए ये पीआर स्टंट बन गया है। अगर सच में इन लोगों की दुआ चाहते हैं तो कृपया अपने फोन घर पर रखकर जाएं।

विज्ञापन

3 of 5
Jay Bhanushali
जय यहीं नहीं रुके एक ट्वीट में उन्होंने लिखा कि कई लोग इस टाइम भी पब्लिसिटी पाना चाहते हैं। कृपया फोटोज और वीडियोज न बनाएं। ऐसे बहुत सारे एक्टर्स हैं जो सस्ती पब्लिसिटी के लिए ये सब कर रहे हैं। भूख का मजाक मत उड़ाओ।

4 of 5
Mahira Sharma - फोटो : amar ujala mumbai
जय भानुशाली के इन ट्वीट्स पर अब माहिरा शर्मा ने जवाब दिया है। एक इंटरव्यू में माहिरा ने कहा कि  कुछ लोगों को मेरा जरुरतमंदों को खाना बांटना एक पब्लिसिटी स्टंट लगता है। मैं बस लोगों की मदद करने की कोशिश कर रही थी। माहिरा ने आगे कहा कि उन्हें बिग बॉस 13 की वजह से इतना फेम मिला है कि अब उन्हें किसी भी तरह का पब्लिसिटी स्टंट करने की कोई जरुरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mahira Sharma - फोटो : twitter
इसके अलावा माहिरा ने खाना बांटने वाले वीडियो को अपने अकाउंट से शेयर करते हुए वहां भी जवाब दिया हैं। उन्होंने लिखा, 'हम मानते हैं कि आप में से अधिकांश लोगों को यह दिखावा लगता है।  हम आपके विचारों का सम्मान करते हैं। यहां तक कि हम मानते हैं कि दान वह चीज है जिसे हम अपने दिल से करते हैं और उसका कोई प्रमाण नहीं होना चाहिए। लेकिन ईमानदारी से यह लोगों को प्रेरित करने का एक वास्तविक प्रयास था। हम सब एक साथ हैं। हमारा एक साझा उद्देश्य है। सकारात्मक रहें और सुरक्षित रहें।'

54 की उम्र में शेखर सुमन ने किया ऐसा ट्रांस्फॉर्मेशन, शाहरुख और ऋतिक ने भी की तारीफ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें