माहिका शर्मा
- फोटो : Instagram
'रामायण', 'एफआईआर' और 'तू मेरे अगल बगल है' जैसे शो में काम कर सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री ने आगे कहा कि, 'मैंने फैसला किया कि मैं इस बारे में जागरुकता फैलाउंगी और उनके भले के लिए काम करुंगी'। उन्होंने कहा कि, 'इससे उन्हें ये जॉब छोड़ने और शिक्षित होने में मदद मिलेगी। इस खास दिन को ऐसे ही लोगों के सम्मान के लिए बनाया गया है'। इस बात से तो हर कोई वाकिफ है कि हमारे समाज में सेक्स वर्कर्स को अच्छी नजरों से नहीं देखते हैं और उन्हें कई बार अत्याचारों का सामना करना पड़ता है। अगर उनके साथ कुछ गलत हो तो कई बार सिस्टम में भी उन्हें लेकर सुनवाई नहीं होती है।आम जिंदगी में ऐसी बहुत सी खबरें देखने और सुनने को मिल जाती हैं। वहीं हिंदी सिनेमा में भी इन्हें लेकर कई कहानियां बनाई जा चुकीं हैं जहां उनके दर्द को पर्दे पर उतारने की कोशिश की गई है।