जिस तरह फिल्मों की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। उसी तरह टीवी सीरियल्स भी होते हैं जिनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। टीवी सीरियल कई एपिसोड में बंटे रहते हैं। जिनके हर एपिसोड में एक नई कहानी होती है। लोग इन सीरियल्स को अपनी जिंदगी से जोड़ लेते हैं। ऐसे ही कुछ सीरियल्स हैं जो टीवी पर आए लोगों ने उन्हें पसंद भी खूब किया। लेकिन फिर भी वो वक्त से पहले ही बंद हो गए।