फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: कौन हैं लव त्यागी, कैसे बने शो के टॉपर, फर्श से अर्श पर पहुंचने की ये हैं मुख्य वजह

Wed, 20 Dec 2017 07:34 PM IST
amarujala.com-written by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Luv Tyagi
शो में लव की पॉपुलैरिटी का ग्राफ दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। कई बार घर से बेघर होने से बचे लव अब शो के फाइनलिस्ट में जगह बनाते जा रहे हैं। चलिए जानते हैं कौन हैं लव त्यागी और क्या वे बन पाएंगे इस सीजन के विनर.......
विज्ञापन

2 of 5
Luv Tyagi
लव शो में एक कॉमनर के तौर पर गुड़गाव से आए हैं और वे पेप्सी कंपनी के कर्मचारी हैं। लव ने शो के मुख्य घर में पड़ोसी घर से एंट्री मारी है। बता दें कि लव ने पड़ोसी घर में रहते हुए दर्शकों को बहुत इंप्रेस किया था। लेकिन जैसे ही उन्होंने मुख्य घर में एंट्री ली वे एक साइलेंट मोड पर आ गए। दरअसल, वे खुद को घरवालों के सामने अच्छे से इंट्रोड्यूस नहीं कर पाए।
विज्ञापन

3 of 5
Luv Tyagi
देखते ही देखते लव की पॉपुलैरिटी का ग्राफ नीचे गिरता गया और वे एक ऐसे मोड़ पर आ गए जब सभी घरवालों,समेत दर्शकों ने भी उनके बाहर होने की भविष्यवाणी कर डाली थी। लेकिन किसी को क्या पता था ये आम आदमी इतने वोट हासिल कर टॉप पर पहुंच जाएगा। 

4 of 5
Luv Tyagi
घर में लव हिना के पाले में रहे जिसमें उनके साथ प्रियांक, सपना चौधरी शामिल थे। लेकिन एक दौर ऐसा भी आया था जब हिना की टीम के बिखरने की पूरी आशा की जा चुकी थी लेकिन बंदगी और हितेन के बेघर होने के बाद से हिना की टीम को मजबूती मिली जिसमें लव टॉप पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Luv Tyagi
बता दें कि पिछले वीकेंड का वार में जब लव को नॉमीनेट से सुरक्षित रखा गया उस वक्त घर में किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं हुआ और सबकी नजरे हितेन और प्रियांक के एविक्शन पर अटक गई। जिसमें हितेन को बेघर होना पड़ा।  यही वजह है कि लव अब टॉप रहकर घर में राज कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें