फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 11: टास्क के दौरान बेकाबू हुआ ये कंटेस्टेंट, फोड़ने लगा अपना सिर

Thu, 16 Nov 2017 11:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 11
बिग बॉस-11 में 45 वें दिन लग्जरी बजट टास्क के दौरान घर में फिर एक बार झगड़ा देखने को मिला। लेकिन इस बार का नजारा देखने लायक था। झगड़े में पूरा घर नहीं बल्कि इन तीन लोगों में थी जंग...
विज्ञापन

2 of 5
Bigg Boss 11
नॉमीनेशन की प्रकिया खत्म होने के बाद घर में कैप्टेन्सी के लिए लग्जरी बजट टास्क की बारी आई। इस बार टास्क का संचालक हितेन तेजवानी को बनाया गया। इस टास्क के लिए घर में से विकास, पुनीश और लव त्यागी को चुना गया।
विज्ञापन

3 of 5
Bigg Boss 11
टास्क का नाम 'बिग बॉस डायनो पार्क' था। इस टास्क में विकास, पुनीश और लव को डायनासोर का कॉस्ट्यूम पहनाया गया। बता दें कि तीनों को एक खुले पिंजड़े में बंद किया गया जिसका एक ही गेट था। इसके बाद एक अलार्म बजने पर तीनों में से जो पहले बाहर निकलेगा वे अगले ग्राउंड में रखी बाकी कंटेस्टेंट्स में से किसी एक की फोटो में लात मारकर गिरा देगा। इससे वह कंटेस्टेंट कैप्टेन्सी की दावेदारी से बाहर हो जाएगा।

4 of 5
Bigg Boss 11
टास्क के दौरान गेट से सिर्फ एक कंटेस्टेंट बाहर निकल सकता है। ऐसे में तीनों के बीच गेट से उस पार जाने के लिए ऐसी भिड़ंत हुई कि लव पूरी तरह से बेकाबू हो गए और गेट पर अपना सिर पीटने लगे। इस दौरान विकास को भी चोट पहुंची।

पढ़ें: बंदगी की गंदी हरकतों को देख पापा अस्पताल में भर्ती, मकान मालिक ने घर से निकाला
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Luv Tyagi
बता दें कि टास्क अभी आधा ही हो पाया है और बाकी का टास्क गुरुवार रात के एपीसोड में दिखाया जाएगा। लेकिन गेट से उस पार जाने के लिए अभी तीन बार ही अलार्म बजा है जिसमें से दो बार लव त्यागी जा चुके हैं और उन्होंने घर के दो कंटेस्टेंट को कैप्टन्सी की दावेदारी से बाहर कर दिया है। इसमें से एक बार विकास गेट के उस पार गए और उन्होंने हिना खान को कप्तान बनने से रोक दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें