फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: हिना के बिना अकेला पड़ा ये कंटेस्टेंट, 'धोखे' के बाद हुई ऐसी हालत

Tue, 19 Dec 2017 02:55 PM IST
amarujala.com- written by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Luv Tyagi
कलर्स चैनल पर आ रहे कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस 11 ने आखिर अपना रंग दिखा ही डाला। पिछले आठ हफ्तों से पैसेंजर ट्रेन की तरह चला शो अब एक्प्रेस ट्रेन में तब्दील हो चुका है। क्योंकि जहां एक ओर घरवाले टीम बनाकर चलते थे अब सब अलग-थलग पड़ गए हैं..
विज्ञापन

2 of 5
Hina Khan
जी हां, इस कड़ी में सबसे पहला नाम आता है पड़ोसी से घरवाले बने लव त्यागी का। बता दें कि पिछले वीकेंड का वार में लव सुरक्षित निकल आए। नॉमीनेशन की प्रक्रिया में हितेन, प्रियांक, शिल्पा और लव के नाम शामिल थे। लव सबसे पहले सेफ हुए जो घर में सबको चौंकाने वाला निर्णय था।
विज्ञापन

3 of 5
Luv Tyagi
इसके बाद शिल्पा भी इस दुविधा से निकल आईं। नॉमीनेशन से सेफ होने के बाद शिल्पा और लव को घरवालों की कुछ वीडियो दिखाई गई और इसी वीडियो को देखने के बाद शिल्पा और लव की आंखे खुल गई। लेकिन लव घर में जिन पर सबसे ज्यादा भरोसा करते थे उसी ने उन्हें घर में अकेला कर दिया।

4 of 5
Hina Khan
आपको बता दें कि वीडियो के मुताबिक, हिना ने लव को उनके पीछे पड़ने वाला शख्स बताया जिसके बाद से दोनों में अनबन हो गई है और लव जहां हिना और प्रियांक के साथ ग्रुप में रहते थे अब बिल्कुल अकेले रह गए हैं। अगर प्रियांक के पास हिना मौजूद होती हैं तो वे उनके पास नहीं जाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Luv Tyagi
ऐसे में लव घर में एक और पक्का दोस्त ढूंढने की फिराक में हैं ताकि उन्हें हिना का सदमा भूलने में आसानी हो। बता दें कि लव ने बहुत अच्छा खेलते हुए पूरी गेम ही बदल डाली है और यही कारण है कि हितेन को घर से बेघर होना पड़ा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें